तकरीबन हर रोज लेट आ रहीं है फ्लाइट:
केस 01—
पूर्व में भी एयर इंडिया प्रबंधन की लापरवाही का खामियाजा विमान के यात्रियों को भुगतने के लिए मजबूर होना पड़ा था। बुधवार—गुरुवार की दरमियानी रात यात्री राजाभोज एयरपोर्ट पर मुंबई फ्लाइट (एआई 631) का इंतजार करते रहे। वहीं किसी प्रकार की सूचना नहीं मिलने के कारण देररात 03.30 बजे तक यात्री यहां फंसे रहे। इस दौरान यात्री भूखे—प्यासे एयरपोर्ट पर समय बिताने को मजबूर होते रहे।