
पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रमोशन के साथ ट्रांसफर, देखें लिस्ट
शासन द्वारा राज्य पुलिस सेवा सवंर्ग के तहत उप पुलिस अधीक्षक, सहायक सेनानी लेवल के अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, उप सेनानी, पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोनल पुलिस अधीक्षक आदि पदों पर प्रमोशन दिया गया है, इसी के साथ उनका ट्रांसफर भी कर दिया गया है।
अफसरों के लिए तबादले और प्रमोशन
गृह विभाग द्वारा पुलिस सेवा में कार्यरत करीब 29 अफसरों को तबादला देने के साथ ही उनका प्रमोशन किया है, या फिर यह भी कह सकते हैं कि उनका प्रमोशन करके तबादला कर दिया गया, इस संबंध में गृह विभाग द्वारा 31 जुलाई को आदेश भी जारी कर दिए गए हैं, जिसमें अफसरों के नाम, उनकी वर्तमान पदस्थापना के साथ ही नवीन पदस्थापना की भी पूरी जानकारी दी गई है।
आपको बतादें कि इस बार मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, इससे पहले अधिकतर सरकारी कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों को इधर से उधर या जहां जरूरत हो वहां तैनात किया जा रहा है। हालही शिक्षा विभाग में ट्रांसफर लिस्ट जारी हुई थी, अब पुलिस विभाग में ट्रांसफर लिस्ट जारी हुई है, दोनों ही विभाग में प्रमोशन देने के साथ तबादले किए गए हैं।
Published on:
31 Jul 2023 03:18 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
