9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

3 संस्थानों ने मिलकर लिया तम्बाकू मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प, बच्चों को दिया खास संदेश

Awareness Campaign : स्वस्थ और तम्बाकू मुक्त समाज के निर्माण के लिए एचएसीएल, औरस एकेडमी और लॉ प्रेप ट्यूटोरियल ने संयुक्त रूप से जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया।

3 min read
Google source verification
Awareness Campaign

तम्बाकू मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प (Photo Source- Patrika)

Public Awareness Campaign : तम्बाकू के दुष्परिणामों के प्रति लोगों में जागरुकता लाने के उद्देश्य से दुनियाभर में 31 मई को 'वर्ल्ड नो टोबैको-डे' स्लोगन के तहत कई तरह से जागरूकता अबियान चलाए जाते हैं। ऐसे ही जागरूकता अभियान शनिवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एचएसीएल, औरस एकेडमी और लॉ प्रेप ट्यूटोरियल के संयुक्त सहयोग से भोपाल स्थित औरस एकेडमी एवं लॉ प्रेप ट्यूटोरियल आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य नशामुक्ति को गंभीरता से लेना और इससे होने वाले स्वास्थ्य प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक करना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भोपाल सांसद आलोक शर्मा, पर्वतारोही मेघा परमार, उत्सव श्रीवास्तव ऑपरेशनल हेड एचएसीएल, भाजपा नेता गिरीश शर्मा, निदेशक औरस अकैडमी नीलेश चौधरी, निदेशक लॉ प्रेप ट्यूटोरियल आलोक पाण्डेय समेत अन्य प्रबुद्धजनों की गरिमामयी उपस्थिति दखने को मिली।

भोपाल सांसद ने दिलाया संकल्प

कार्यक्रम को संबोदित करते हुए सांसद आलोक शर्मा ने लोगों को तम्बाकू के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में बताया। साथ ही, बच्चों से संवाद करते हुए कहा- 'हम अच्छी शिक्षा ग्रहण कर माता-पिता का नाम रोशन करेंगे।' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने बच्चों को तम्बाकू सेवन न करने की शपथ भी दिलाई। वहां उपस्थित सभी लोगों ने 'न नशे का सेवन करेंगे, न करने देंगे' धारणा का भी संकल्प लिया। सांसद शर्मा ने कहा- '2014 के बाद हमारा देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसमें युवाओं का अहम योगदान है।' शर्मा ने ये भी कहा- 'देश की अर्थव्यवस्था चौथे नंबर पर पहुंची है और हमें अभी और आगे जाना है।'

माउंटेन गर्ल ने गिनाए तम्बाकू सेवन के दुष्परिणाम

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि मेघा परमार ने अपने संबोधन में मानव स्वास्थ्य पर तम्बाकू सेवन के होने वाली गंभीर परिणामों के बारे में बताया। उन्होंने कहा- 'जिस दिन हम अपना माउंट एवरेस्ट फतह कर लेते हैं, हम दुनिया के किसी भी पहाड़ पर चढ़ जाते हैं।' बच्चों से संवाद बच्चों से संवाद के दौरान उन्होंने अपने माउंट एवरेस्ट के सफ़र को बच्चों से साझा किया। उन्होंने नशा मुक्ति के प्रति अभियान चलाने की एचएसीएल की इस पहल की खासा सराहना की। उन्होंने कहा- 'एचएसीएल स्वास्थ्य क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। साथ ही, तम्बाकू सेवन से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों के बारे में लोगों को जागरूक भी कर रही है।'

गंभीर बीमारियों की जड़ है तम्बाकू- HACL ऑपरेशनल हेड

कार्यक्रम में एचएसीएल के ऑपरेशनल हेड उत्सव श्रीवास्तव ने कहा- कुछ लोग डॉक्टर्स की सलाह के बाद भी तम्बाकू का सेवन नहीं छोड़ पाते। हार्ट अटैक, सांस सम्बंधी समस्याएं, कैंसर इत्यादि तम्बाकू के सेवन से होते हैं। साथ ही, तम्बाकू सोचने-समझने की क्षमता भी प्रभावित करता है। उन्होंने मनुष्य शरीर में तम्बाकू सेवन से उत्त्पन्न होने वाली जानलेवा बिमारियों से लोगों को अवगत कराया।

कार्यक्रम का उद्देश्य

कार्यक्रम में स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञों, चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े वरिष्ठ डॉक्टरों ने विद्यार्थियों से संवाद किया। इनके अनुभवों और मार्गदर्शन से वहां मौजूद विद्यार्थियों को प्रेरणा मिली। कार्यक्रम में नशामुक्ति से होने वाले नुकसान और उससे जुड़ी बीमारियों पर सटीक परिचर्चा, नशा छोड़ने के व्यवहारिक उपायों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन एवं प्रश्नोतरी और संवाद सत्र से लोगों को तंबाकू से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं और गंभीर बीमारियों को लेकर जागरूक किया गया।

बच्चों ने लिया संकल्प

तम्बाकू एवं अन्य नशों के प्रति जागरूकता को ध्यान में रखते हुए एक क्विज का आयोजन किया गया था, जिसमें प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने तम्बाकू सेवन छोड़ने एवं समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया।