27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Public Holiday: नवंबर में रहेगी इतने दिनों की छुट्टियां, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

Public Holiday in November: नवंबर महीने त्योहारों में कई सार्वजनिक अवकाश हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
public holiday in november

Public Holiday in November: अक्टूबर का पूरा महीना त्योहारों से भरा रहा है, जो कि अब खत्म होने की कगार पर है। नवंबर के शुरुआती दिन काफी खास होने जा रहे हैं क्योंकि इस महीने भी कई खास दिन हैं। जिनके कारण पब्लिक हॉलिडे रहेगा। दिवाली के त्योहार में संस्पेंस बरकरार है ये 31 को है या 1 को। जिस वजह से कई जगहों पर 31 को छुट्टी है और कई जगहों पर 1 को छुट्टी है। तो आइए जानते हैं आपके यहां नवंबर महीने में कब छुट्टी रहेगी।

नवंबर में 6 दिनों का रहेगा सार्वजनिक अवकाश

मध्यप्रदेश में गोवर्धन पूजा के अवसर पर सरकार की ओर छुट्टी घोषित की गई है। जहां सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे और वहीं बैकों स्कूलों की छुट्टियां रहेंगी। इसके अलावा मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस 1 नवंबर को है। जिसके उपलक्ष्य में कई रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 3 नवंबर को रविवार है और इस दिन भाईदूज की छुट्टी रहेगी।

ऐसे ही 10 नवंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी। 15 नवंबर को शुक्रवार और इस दिन गुरुनानक जयंती की छुट्टी रहेगी। फिर 17 नवंबर को रविवार की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी। 24 नवंबर को रविवार का अवकाश रहेगा।