
Pune Porsche Accident में मध्यप्रदेश के अनीश और अश्विनी की जान चली गई है
पुणे पोर्शे कार हादसे (Pune Porsche Accident) में मध्यप्रदेश के दो इंजीनियर की मौत हो गई थी। जिनका अंतिम संस्कार मंगलवार को किया गया है। जबलपुर की अश्विनी कोष्टा और उमरिया के अनीश अवधिया का शव सोमवार की देर शाम पहुंचा। दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बता दें कि, पुणे में 18 मई को भीषण हादसा हुआ था।अश्विनी और अनीश एक रेस्टोरेंट से निकलकर अपनी बाइक से जा रहे थे, तभी कल्याणी नगर के एक तेज रफ्तार पोर्शे कार ने दोनों को दिया था। जिसमें मौके पर ही दोनों की मौत हो गई थी।
अनीश अवधिया उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली का रहने वाला था। अनीश की मौत का सदमा उसकी मां और दादी नहीं सह पा रहे हैं। दोनों बार-बार बेहोश हो जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि अनीश एक महीने पहले ही घर आया था। कंपनी से बार-बार पुणे आने के लिए कॉल आ रहे थे। तो वह चला गया। उसने अपनी पढ़ाई भी पुणे से ही पूरी की है। इसके बाद यही जॉब स्टार्ट कर दी।
अनीश अवाधिया की मां उसे दूल्हा बनते देखना चाहती थी। वह चाहती थी कि अनीश जल्द से जल्द शादी करके बहू को घर लेकर आए, लेकिन होनी को कौन टाल सकता है। शादी होने के पहले ही अनीश की अर्थी उठ गई। अनीश का उसकी दादी से बहुत ज्यादा लगाव था। जब से दादी ने उसकी मौत की खबर सुनी है, वो बार-बार बेहोश हो रही हैं। घर के सभी लोग अभी भी सदमे में ही हैं। एक पल में ही उनकी सारी खुशियां छीन ली गई हैं।
अनीश को छोटे भाई ने देवेश अवधिया ने नम भरी आंखों से बड़े भाई को मुखाग्नि दी है। वो भी अनीश के साथ पुणे में रहकर पढ़ाई कर रहा था। जानकारी के मुताबिक, देवेश को अनीश बहुत मानता था।
Updated on:
21 May 2024, 7:38 PM IST
Published on:
21 May 2024, 7:19 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.