भोपाल

‘पठान’ के बाद ‘गांधी-गोडसे..’ पर भी विवाद: आज हो रही है रिलीज

शाहरुख खान की पठान के बाद गांधी-गोडसे एक युद्ध पर भी विवाद...। मध्यप्रदेश के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन...।

2 min read
Jan 26, 2023

भोपाल। पठान फिल्म में चल रहे विवाद के बाद अब गांधी और गोडसे पर बनी फिल्म भी विवादों में आ गई है। गुरुवार को रिलीज होने वाली इस फिल्म का विरोध कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस ने खुलकर कहा है कि वे इसका प्रदर्शन नहीं होने देंगे। इधर, राजधानी सहित कई शहरों में प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस बल अलर्ट हो गया है।

मध्यप्रदेश में गणतंत्र दिवस के दिन रिलीज होने वाली गांधी गोडसे एक युद्ध फिल्म पर विवाद गर्मा गया है। कांग्रेस ने भोपाल, इंदौर सहित कई शहरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म का प्रदर्शन नहीं होने की चेतावनी दी है। कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष कुणाल गजभिये के मुताबिक फिल्म के रिलीज के समय दोपहर साढ़े 12 बजे वे भोपाल में विरोध प्रदर्शन करने वाले हैं। गजभिये के मुताबिक इस फिल्म में महात्मा गांधी के इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई है, जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गजभिए का कहना है कि यह फिल्म देश को बांटने का काम करेगी। यह फिल्म भोपाल में नहीं चलने देंगे। भोपाल के रहने वाले फिल्म के को-प्रोड्यूसर शिवम त्रिवेदी और राजकुमार संतोषी का मुंह काला किया जाएगा।

क्या है विवाद

गांधी-गोडसे एक युद्ध फिल्म जनवरी की 11 तारीख से ही विवादों में है। इसी दिन फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। तब भोपाल में फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी और शिवम त्रिवेदी के पुतले जलाए गए थे। गजभिए के मुताबिक फिल्म का ट्रेलर देखकर पता चलता है कि यह फिल्म सोच-समझकर साजिश के तहत बनाई है। इसमें मुस्लिम समाज और गांधीजी के बारे में आपत्तिजनक दृश्य और संवाद दर्शाए गए हैं। मनगढ़ंत बातें भी सामिल की गई हैं।

फिल्म में नजर आएंगे शहर के कलाकार

फिल्म गांधी गोडसे एक युद्ध में शहर के कलाकार कमल जैन लीडर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। कमल ने बताया कि फिल्म में गांधी जी के साथ संवाद के कई दृश्यों को शूट किया गया है। कमल जैन ने बताया कि विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द लास्ट शो और आर. माधवन के साथ अमेरिकी पंडित में भी नजर आने वाला हूं। साथ ही आरक्षण, राजनीति, समर फिल्म में अभिनय कर चुका हूं।

Updated on:
26 Jan 2023 08:59 am
Published on:
26 Jan 2023 08:58 am
Also Read
View All

अगली खबर