5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

raksha bandhan songs: रक्षाबंधन के टॉप 5 गाने, आज भी बरकरार है इनका आकर्षण

हमारे समाज और भारतीय संस्‍कृति का सबसे बड़ा और अहम हिस्‍सा हैं इसके त्‍योहार। अब बात समाज के आइने की हो रही हो और यहां जिक्र त्‍योहारों का न हो, ऐसा कैसे मुमकिन है। 

4 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Jul 17, 2017

top songs of rakhi

top songs of rakshabandhan


भोपाल। फिल्मों को समाज का आइना कहा जाता है। इस आइने में हमें वही सबकुछ नजर आता है, जो हमारे समाज में और हमारे इर्द-गिर्द होता है।
जानकारों की माने तो हमारे समाज और भारतीय संस्‍कृति का सबसे बड़ा और अहम हिस्‍सा हैं इसके त्‍योहार। अब बात समाज के आइने की हो रही हो और यहां जिक्र त्‍योहारों का न हो, ऐसा कैसे मुमकिन है।

इस क्रम में हिंदी फ‍िल्‍मों में भारतीय त्‍योहारों को लेकर हर तरह के गानों को प्राथमिकता दी जाती है। प्‍यार-मोहब्‍बत, होली-दिवाली से लेकर फ‍िल्‍मों में हमारे समाज के ऐसे हर पहलू को तरजीह दी जाती है। ऐसे में आज रक्षाबंधन के पर्व पर भला बॉलीवुड गानों को कैसे भूला जा सकता है।

ये बॉलीवुड के वो सदाबहार गाने हैं, जो हर साल बहनों की जुबान पर आ ही जाते हैं। आइए गौर करें रक्षाबंधन से जुड़े बॉलीवुड के कुछ खास गानों पर।





1 . 'मेरे भैया, मेरे चंदा, मेरे अनमोल रतन...'
भाई के प्रति बहन के प्यार, दुलार के भावों से भरा ये गाना जब भी कानों को सुनाई देता है। मन में रक्षाबंधन के त्‍योहार की खुशी हिलोरे मारने लगती है। भाई के प्रति बहन के अनन्य और समर्पित प्रेम भाव से दिल मधुरता से भर जाता है। अब अगर आप भी अपने भाई के लिए इस रक्षाबंधन पर कुछ खास करना चाहती हैं तो उसको राखी बांधते समय ये गाना उसके‍ लिए जरूर गाइएगा।


rakhi songs

- 'काजल' फिल्म में संगीतकार रवि के संगीत से सजे आशा भोंसले आवाज में यह बोल बेहद बेमिसाल बन गए। फिल्म काजल में मीना कुमारी पर बेहद लोकप्रिय गीत "मेरे भइया मेरे चंदा मेरे अनमोल रतन" का फिल्मांकन किया गया था। रवि के संगीत निर्देशन में इस गीत को आशा भोंसले स्वर दिया था।

2 . 'बहना ने भाई की कलाई से प्यार बांधा है...',
प्‍यार के दो तार से संसार को बांधने वाले भाई-बहन के इस खास पर्व पर बॉलीवुड का ये गाना किसी बहन को न याद आए, ऐसा कैसे हो सकता है। वहीं सच ही तो है, बहन के प्रेम के बगैर तो राखी को कोई मोल भी नहीं। गाने से साफ है कि बहन राखी की डोर के रूप में भैया की कलाई पर अपने ढेर सारे प्यार और शुभकामनाओं को ही तो बांधती है।
- इस गीत में धर्मेन्द्र अपनी बहनों से घिरे हैं जो उनकी आरती कर रही हैं और यह गीत गा रहीं हैं। जिसे सुनकर धर्मेन्द्र की आंखों में प्यार के आंसू निकल पड़ते हैं। गीत बहुत ही यादगार है और रक्षा बंधन पर आज भी खूब बजता है।

3 . 'फूलों का तारों का, सबका कहना है...'
तो अब बारी आती है प्‍यारे भइया की। अब रक्षाबंधन का त्‍योहार सिर्फ बहनों का ही तो नहीं होता है। भाइयों के लिए भी तो कुछ खास होना चाहिए। लीजिए, आ गया भाइयों के लिए भी कुछ खास। भाई बॉलीवुड के इस बेहतरीन गाने के साथ अपनी प्‍यारी बहना के लिए अपने प्‍यार का इजहार करते हैं। तो आप भी क्‍यों चुप हैं। उठिए और हो जाइए शुरू अपनी बहन से अपने प्‍यार का इजहार करने के लिए।





- वर्ष 1971 में रिलीज 'हरे रामा हरे कृष्णा' में देवानन्द और जीनत अमान द्वारा निभाई भाई-बहन की भूमिका को आज भी लोग नहीं भूले हैं और न ही भूले हैं फिल्म के गाने "फूलों का तारों का सबका कहना है एक हजारों में मेरी बहना है"। यह गीत आज भी रक्षाबंधन के सदाबहार गीतों में शुमार है।
4 . 'भैया मेरे, राखी के बंधन को निभाना...'
अब बारी आती है भाई से अपनी राखी का वादा लेने की। बहनों को भी वादा और क्‍या चाहिए, सिर्फ इतना कि इस प्‍यार के बंधन को पूरी उम्र यूंही निभाते रहना। इसी वादे के साथ हर बहन का ये खुशियों का त्‍योहार सबसे खास बन जाता है। छोटी बहन और बड़े भैया के बीच का मिठास से भरा प्यारा रिश्ता इस गाने में हर कोई महसूस कर सकता है।
- 1959 में आई फिल्म 'छोटी बहन' में भाई-बहन के प्यार भरे अटूट रिश्ते को परदे पर दिखाया गया था। इस फिल्म का गीत "भइया मेरे राखी के बंधन को निभाना" राखी पर्व का चिरपरिचत गीत बन गया। गाने में बलराज साहनी ने बड़े भाई और नन्दा ने छोटी बहन की भूमिका निभायी थी।




5 . 'हम बहनों के लिए मेरे भैया...'
भाइयों का मन सबसे ज्‍यादा उस समय भर आता है, जब उनकी बहन उनसे पराई होती है। ऐसे में हर बहन की मासूम सी गुजारिश, किसका मन नहीं पिघलाती होगी भला। ऐसे में आप भी अगर अपने भइया से दूर हैं और आपका भाई बड़ी दूर से आपसे राखी बंधवाने आया है, तो आपको भी ये गीत जरूर याद आ जाएगा। आएगा भी क्‍यों नहीं भला, ये रिश्‍ता ही कुछ ऐसा है।