तभी एक दिन आरोपित सुरेश बाघमारे ने पीड़ित छात्रा से अपने प्रेम का इजहार किया, छात्रा ने इंकार किया, लेकिन आरोपित ने जान देने की बात करने लगा तो छात्रा उससे बात करने को राजी हो गई। इसी दौरान जुलाई 2017 में पीड़िता भोपाल में डीएड की परीक्षा दे रही थी, उसी दौरान सुरेश भोपाल आया और न्यू मार्केट स्थित एक लॉज आकर रूका। जहां पर उसने पीड़िता को मिलने बुलाया। लॉज में पीड़िता ने खाना खाया, जिसके बाद वह बेसुध हो गई।