दरअसल, खरगोन जिले के एक ही गांव में 6 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एक ही गांव के 6 लोगों को कोरोना संक्रमित होने से गांव में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि गांव के एक नाई ने यह संक्रमण फैला है। दरअसल, खरगोन के बड़गांव में एक नाई ने एक ही संक्रमित कपड़े से कई लोगों की कटिंग और शेविंग कर दी। एक ही कपड़े का इस्तेमाल होने से कोरोना का संक्रमण लोगों मे फैलता रहा। इस बारे में पता चलते ही गांव की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं।