8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंधश्रद्धा निर्मुलन समिति के संस्थापक के ​खिलाफ दर्ज करे एफआईआर, भोपाल में बागेश्वर धाम सरकार के समर्थन में प्रदर्शन

पं. धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में राजधानी में प्रदर्शन, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी बोले बर्दाश्त नहीं करेंगे आस्था के साथ खिलवाड

2 min read
Google source verification
shukra_shani_yuti.jpg

,,

भोपाल. बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर और कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दरबार को लेकर चल रहे विवाद को लेकर अनेक हिन्दू संगठन पं. धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में सड़कों पर उतरने लगे हैं। इस मामले में संगठनों ने कहा है कि यह सनातन धर्म की आस्था पर आघात है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसे लेकर संगठनों की ओर से रविवार को विरोध प्रदर्शन किया गया और नागपुर की अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के संस्थापक श्याम मानव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
रविवार को सकल हिन्दू समाज की ओर से 10 नंबर अरेरा कॉलोनी िस्थत मंदिर में एक सभा का आयोजन किया गया। इसमें मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी सहित अनेक संगठनों के लोग शामिल हुए। इस मौके पर मौजूद लोगों ने पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का समर्थन किया। विधायक नारायण त्रिपाठी ने कहा कि पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सनातन धर्म के प्रचारक और सनातनी धर्मावलंबियों की आस्था के प्रतीक है। हिन्दू धर्म की आस्था पर आघात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर मौजूद लोगों ने बागेध्वर धाम सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार और दुर्भावनापूर्ण बदनाम करने वाले महाराष्ट्र के श्याम मानव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। इस संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौपा है। संस्कृति बचाओ मंच के पं. चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि कथावाचकों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसे लेकर विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

बजरंग सेना ने किया विरोध प्रदर्शन
बजरंग सेना द्वारा आनंद नगर चौराहे पर पं. धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन और श्याम मानव के विरोध में प्रदर्शन किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने श्याम मानव के खिलाफ जमकर नारेबाजी और उनका पुतला दहन किया। बजरंग सेना के राष्ट्रीय संयोजक रघुनंदन शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष अमरीश राय के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया गया। बजरंग सेना ने कहा कि श्याम मानव ने महाराज को जो चैलेंज किया है वह हमारा भी चैलेंज है, वो महाराज को हराकर दिखाए एक करोड़ का ईनाम देंगे। इस अवसर पर बजरंग सेना भोपाल महानगर के जिला अध्यक्ष सुधीर राय, जिला प्रमुख पर्वत सिंह,जाहर सिंह लोधी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।