8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस में बगावत! अब दिग्विजय सिंह के हाथ में पूरी बागडोर

कांग्रेस में बगावत! अब दिग्विजय सिंह के हाथ में बागडौर!

3 min read
Google source verification
congress,congress supporters,मध्यप्रदेश,resignation of congress workers,मंदसौर,rahul gandhi,कमलनाथ,digvijay sing,राहुल गांधी,kamalnath,दिग्विजय सिंह,MP Congress,tension in congress,bhopal hindi news,mp news

कांग्रेस में बगावत! अब दिग्विजय सिंह के हाथ में बागडौर!

भोपाल। चुनाव से कुछ समय पहले ही कांग्रेस में चल रही गतिविधियों के चलते भोपाल तक में राजनीति गर्मा गयी है। वहीं कांग्रेस में मचे हड़कंप के चलते कई नेता तक तनाव में आ गए हैं।
राजनीति में मचे इस हड़कंप के चलते भोपाल में भी राजनैतिक बहस का दौर शुरू हो गया है। दरअसल कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह की समन्वय यात्रा से ठीक पहले कांग्रेस में बगावत हो गई है। जिसके चलते कई कांग्रेसियों से अपने इस्तीफे तक दे दिए हैं।
ज्ञात हो कि 31 मई से कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह अपनी समन्वय यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। ऐसे में पार्टी में उभरती यह नाराजगी कांग्रेस के आपसी मतभेदों को उजागर कर रही है। दिग्विजय सिंह ओरछा के राजा राम दरबार से अपनी यात्रा शुरू करेंगे।

वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी जल्द ही मंदसौर दौरे पर आने वाले है उससे ठीक पहले ही कांग्रेस समर्थकों में अचानक बगावत के सुर सुनाई देने लगे हैं। जबकि हाल ही में पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन के कई समर्थकों ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है और इसके बाद अब खरगौन के 1200 से अधिक कार्यकर्ता दिल्ली जाकर हाईकमान को इस्तीफा सौंपने का ऐलान कर चुके हैं, जिससे कांग्रेस में खलबली मच गई है।

कमेटी गठन को लेकर मनमुटाव
जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस ने आने वाले चुनावों के चलते पांच कमेटियों का गठन किया है। जिसके चलते कांग्रेस में यह मनमुटाव सामने आ रहा है। दरअसल, कांग्रेस द्वारा जिन कमेटियों का गठन किया गया है उसमें कई नेताओं को अपनी उपेक्षा दिख रही है, जिसके चलते कांग्रेस के 150 से अधिक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। हालांकि कहा जा रहा है कि कांग्रेस इन पदाधिकारियों को मनाने और वापस पार्टी ज्वॉइन कराने की कोशिश में लगी हुई है।

रुठों को मनाएंगे दिग्विजय सिंह...
कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा सौंपे गए इस्तीफे को लेकर कांग्रेस में काफी हलचल मच गई है। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के रूठे हुए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को मनाने का जिम्मा अपने कंधों पर ले लिया है। बता दें कि दिग्विजय सिंह इस काम के लिए 13 लोगों की टीम के साथ पूरे प्रदेश का भ्रमण करेंगे और प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इस टीम को बनाने का मुख्य उद्देश्य रूठे हुए कांग्रेस समर्थकों को मनाना है।

राजेंद्र सिंह गौतम भी टीम में...
बता दें कि दिग्विजय सिंह ने जिस टीम का गठन किया है उसमें राजेंद्र गौतम का नाम भी शामिल हैं। वहीं कहा जाता है कि राजेंद्र सिंह गौतम, मीनाक्षी नटराजन के राजनैतिक प्रतिद्वंद्वी हैं। टीम में राजेंद्र गौतम का नाम होने से मीनाक्षी पार्टी से काफी नाराज हैं।
वहीं दूसरी ओर कमलनाथ का दावा है कि राहुल गांधी के मंदसौर दौरे से पहले कांग्रेस के आपसी मतभेदों को दूर कर लिया जाएगा। कमलनाथ ने राहुल गांधी के दौरे से पहले मीनाक्षी नटराजन से बात करने की भी बात कही है.

इधर,दिग्विजय सिंह से छिना ये प्रभार...
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बड़ा फैसला लेते हुए मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और आंध्रप्रदेश के कांग्रेस प्रभारी दिग्विजय सिंह से प्रभार छीन लिया है। अब दिग्विजय सिंह के पास सिर्फ एक ही पद रह गया है।

कांग्रेस राहुल गांधी ने रविवार को यह बड़ा फैसला लेते हुए केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता ओमान चांडी को यह नई जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही गांधी ने सीपी जोशी की भी बंगाल से छुट्टी कर दी है।

जोशी के पास पश्चिम बंगाल के अलावा अंडमान-निकोबार द्वीप समूह का भी प्रभार था। जोशी के स्थान पर गौरव गोगोई को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। रविवार को कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने बयान जारी कर इस संबंध में जानकारी दी।