
भोपाल। बीयू ने शुक्रवार को स्नातक कोर्स के तहत बीएससी तीसरे और पांचवें समेस्टर के साथ बीए पांचवें सेमेस्टर का रिजल्ट जारी कर दिया गया। अब बीए तीसरे सेमेस्टर का रिजल्ट आना है। इसके अलावा पीजी के रिजल्ट भी अटके हुए हैं। सूत्रों की माने तो बीए थर्र्ड सेमेस्टर के करीब 280 विद्यार्थियों की उत्तरपुस्तिकाएं नहीं मिल रही थीं, इसलिए रिजल्ट जारी नहीं हो सका । जब उत्तर पुस्तिकाएं मिली तब पता चला कि मूल्यांकन ही नहीं हो सका है। अब इनका मूल्यांकन कराया जा रहा है, जबकि शेष कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका है।
बीयू द्वारा सेंट्रल वैल्युएशन कराने के पीछे इस प्रकार की लापरवाही से बचने का दावा किया गया था, लेकिन यहां फैली अव्यवस्थाओं के कारण इस तरह की स्थिति बन ही रही है। मुल्यांकन के दौरान उत्तरपुस्तिकाओं कासही रखरखाव नहीं होने के कारण इस तरह की दिक्कत आई है। कर्मचारियों को एक उत्तरपुस्तिका को ढूंढने में लंबा समय लग रहा है। उधर, पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स के सभी परीक्षाओं के रिजल्ट अटके हुए हैं। मामले में रजिस्ट्रार डॉ. यूएन शुक्ल का कहना है कि उत्तरपुस्तिका कोई मुद्दा नहीं है। जल्द ही सभी परीक्षाओं के रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे।
री-टोटलिंग कराने में फिर होगी परेशानी
कर्मचारियों का कहना है कि अधिकारियों के अतिविश्वास के कारण रिजल्ट के बाद भी दिक्कतें आएंगी। रिजल्ट से नाखुश होकर री-टोटलिंग या उत्तरपुस्तिका देखने के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की उत्तरपुस्तिका ढूंढना मुश्किल होगा। क्योंकि कोडिंग-डिकोङ्क्षडग नहीं होने से रिजल्ट की आपत्तियों को खत्म करने में ही लंबा समय निकल गया।
पटरी मरम्मत: घंटों लेट हुर्इं ट्रेनें
भोपाल। दिल्ली और झांसी के बीच चल रहे पटरी मरम्मत कार्य के चलते शुक्रवार को दिल्ली की ओर से आने वाली दर्जन भर से अधिक ट्रेनें 16 घंटे तक की देरी से राजधानी पहुंची। ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते रात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। रात 12.35 बजे भोपाल आने वाली पातालकोट एक्सप्रेस शुक्रवार सुबह 9 बजे आई। इसी तरह तिरुअनंतपुरम एक्सप्रेस 16 घंटे, तेलंगाना एक्सप्रेस १३ घंटे, मदुरई चंडीगढ़ एक्सप्रेस 11.47 घंटे देरी से पहुंची। इसी तरह और भी कई ट्रेनें लेट हुईं।
Published on:
07 Apr 2018 06:33 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
