27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गड्ढे भरने डाली थी गिट्टी, दोपहिया वाहन फिसलने से घायल हो रहे लोग

होशंगाबाद रोड बीआरटीएस सर्विस लेन के गड्ढे भरने बिछाई गई गिट्टी अब वाहन चालकों की जान का जोखिम बढ़ा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Pradeep Kumar Sharma

•

Updated: 4 Sep 2021, 1:14 AM IST

गड्ढे भरने डाली थी गिट्टी, दोपहिया वाहन फिसलने से घायल हो रहे लोग

गड्ढे भरने डाली थी गिट्टी, दोपहिया वाहन फिसलने से घायल हो रहे लोग

भोपाल. होशंगाबाद रोड बीआरटीएस सर्विस लेन के गड्ढे भरने बिछाई गई गिट्टी अब वाहन चालकों की जान का जोखिम बढ़ा रही है। चिनार फाच्र्यून- वंृदावन ढाबा से बावडिय़ा ब्रिज तक करीब 300 मीटर में ये जानलेवा साबित हो रही है। यहां रोजाना 30 से 40 वाहनों को फिसलन की स्थिति बनती है। कुछ को चोट भी लगती है। यहां से कार के साथ दो पहिया वाहन चलाना तक मुश्किल हो रहा है। निगम प्रशासन को इसकी शिकायत की जा रही है, लेकिन जिम्मेदार पूरी तरह से बेपरवाह बने हुए हैं।

यहां सीवेज लाइन के लिए अंकिता कंस्ट्रक् शन ने खुदाई की थी। खुदाई के बाद कच्चा रेस्टोरेशन भी सही नहीं किया। इसी बीच बारिश शुरू हो गई। डामर की इस रोड पर डामरीकरण बारिश में नहीं होगा, ये कहते हुए यहां सिर्फ मोटी गिट्टी डालकर गड्ढे भरने की कवायद होती है। मोटी गिट्टी अब पूरी सर्विस रोड पर वाहनों के फिसलने का सबब बन रही है। इस गिट्टी पर बेहद संभलकर वाहन चलाना पड़ रहा है। जरा सी असावधानी फिसलन के साथ ही दुर्घटना का कारण बन रही है। हाल में यहां गिट्टी भरी गई। यहां नगर निगम ने अंकिता कंसट्रक्शन को तय किया है और खुदाई के तुरंत बाद पक्का रेस्टोरेशन कराना निगम का जिम्मा है। यहां इस काम के लिए सीवेज प्रोजेक्ट प्रभारी इंजीनियर संतोष गुप्ता है, जबकि स्थानीय स्तर पर डिप्टी सिटी इंजीनियर एसएन दुबे हैं। अपर आयुक्त पवन सिंह है। सभी को इसे लेकर बार-बार लगातार सूचित किया जा रहा है लेकिन सुनवाई नहीं हा रही।

50 हजार से अधिक लोग परेशान
सर्विस रोड पर चिनार से लेकर आसपास के क्षेत्रों व कोलार व बावडिय़ा कला, गुलमोहर, 12 नंबर, मीरा नगर के साथ आगे तक की कॉलोनियों से लोगों की आवाजाही होती है। मिसरोद से बावडिय़ा कलां की ओर आवाजाही के लिए इसी सर्विस रोड का उपयोग होता है। रोजाना 50 हजार से अधिक वाहन यहां से गुजरते हैं और सभी इस बड़ी गिट्टी की फिसलन से परेशान है।

हमने एजेंसी को पक्का रेस्टोरेशन का कहा है। जल्द ही समस्या दूर हो जाएगी। बारिश में डामर का रेस्टोरेशन नहीं होने से ये स्थिति बनी।
- केवीएस चौधरी, निगमायुक्त