2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी में आए दो भाई की बस टक्कर में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

बैरागढ़ बस एक्सीडेंट, दो युवकों की मौत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

KRISHNAKANT SHUKLA

•

Updated: 6 May 2018, 1:54 PM IST

road accident, accident in bairagarh, bairagarh patrika , crime, patrika bhopal, crime news, road safty, traffice police, mp police,

भोपाल. बैरागढ़ थाना क्षेत्र में स्थित आकाश गार्डन के पास बीते शनिवार की रात करीब दो बजे तेज रफ्तार बस ने दो बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, दूसरे युवक को अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उसकी भी मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि दोनों मौसेरे भाई है। कुछ दिन पहले ही मौसी की बेटी के शादी में एक भाई इंदौर से आया था। दूसरा भोपाल का रहने वाला है, बीते रात को शादी से घर जाते समय आकाश गार्डन से कुछ ही दूरी पर तेज बस ने दोनों युवक को टक्कर मार दिया जिसमें शुभ (12) की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा भाई मोहित(14) की अस्पताल में मौत हुई।

आरोपी चालक बस छोड़कर फरार
हादसे के बाद बस लेकर फरार हुआ आरोपी चालक बस को नादरा बस स्टैंड पर छोड़कर फरार हो गया। खजूरी पुलिस के अनुसार मोहित ठगेले पिता संजय ठगेले (14) विजय नगर इंदौर का रहने वाला था। दोनों किशोर आपस में दोस्त हैं और एक शादी समारोह में शामिल होने बीती रात खजूरी स्थित आकाश मैरिज गार्डन पहुंचे थे। शादी समारोह से देर रात ढाई बजे दोनों किशोर बाइक से आनंद नगर के लिए निकले थे। जैसे ही किशोर हाइवे में पहुंचे इंदौर से छतरपुर जा रही बस ने उन्हें टक्कर मार दिया। बस को पुलिस ने रविवार की सुबह नादरा बस स्टैंड से जप्त कर ली है।

रात में करीब दो बजे हुआ हादसा

रात में करीब दो बजे हुए हादसे के बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल मोहित को अस्पताल में भर्ती किया लेकिन भयानक चोट लगने से अस्पताल में युवक ने दम तोड़ दिया। थोड़ी देर में घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को हमीदिया अस्पताल में पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटनास्थल पर स्थानिय लोगों से बात कर रही है। हालांकि पुलिस अभी कुछ स्पष्ट जानकारी नहीं दे पायी है। मृतक के मामा दीपक ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले ही इंदौर से शुभ आया था, कल रात को शादी के बाद वापस घर जा रहा था, साथ में उसका भाई मोहित भी छोड़ने के लिए बाइक से गया था। गार्डन के कुछ दूरी पर ही बस ने टक्कर मार दी। जहां शुभ की मौत हो गई।

वहीं बीते शनिवार को भारत टॉकीज के पास हुए हादसे में भोपाल एएसपी ट्रैफिक, महेन्द्र जैन ने बताया था कि जिला सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक सहित कई बैठकों में इस गड्ढे सहित शहर भर के गड्ढे और डिवाइडर्स की बदहाली का मामला उठाया है, इन्हें ठीक होना ही चाहिए। मोड़ पर हमारा पाइंट स्थाई नहीं है वह मूव होता रहता है। वहीं जानकारों का कहना है कि रात के समय बस, ट्रक की रफ्तार भी तेज होती है जिसकी वजह से आए दिन हादसे होते रहते है।