
सड़क हादसे में बाल-बाल बचीं विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कांवरे, सुरक्षाकर्मी समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत
भोपाल. मध्यप्रदेश विधानसभा की उपाध्यक्ष हिना कांवरे रविवार को एक हादसे में बाल-बाल बची। रविवार रात उनका काफिला बालाघाट स्थिति अपने घर जा रही थीं उसी दौरान उनकी सुरक्षा में लगे फॉलो गार्ड वाहन को एक ट्रॉली ने टक्कर मार दी। जिस कारण हादसा हो गया और चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कावरे बाल-बाल बची हैं। हादसे में मरने वालों में एक सब इंस्पेक्टर, एक हेड कॉस्टेबल, एक कांस्टेबल सहित एक प्राइवेट ड्राइवर भी शामिल है। हिना कांवरे विधानसभा उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपनी जिले बालाघाट में एक निजी कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद अपने ग्रह ग्राम किरनापुर लौट रही थीं। बताया जा रहा है कि हादसा बालाघाट से 16 किमी दूर सलेटका के समीप हुआ।
चालक की सावधानी से बची जान
जानकारी के अनुसार रात करीब 12:30 बजे हिना कावरे बालाघाट जिला मुख्यालय से अपने घर लांजी लौट रही थी। गोंदिया रोड पर 12 किलोमीटर दूर सालेटेका गांव के पास एक बड़े ट्राले ने विधानसभा उपाध्यक्ष की फॉलो कार को जोरदार टक्कर मार दी। फॉलो वाहन के आगे विधानसभा उपाध्यक्ष की कार्य चल रही थी। जिसे चालक ने बड़ी सावधानी से बचाते हुए आगे निकाला। लेकिन ट्राले ने पीछे से आ रही फॉलो वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें सवार दो सुरक्षाकर्मियों की की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया जिले तत्काल जिला अस्पताल बालाघाट पहुंचाया गया।
सीएम कमलनाथ की धर्मपुत्री हैं हिना कांवरे
हिना कांवरे के पिता लिखी राम कावरे कांग्रेस सरकार में गृहमंत्री थे। 1999 में नक्सली हमले में उनकी मौत हो गई थी, तब कमलनाथ ने हिना कांवरे से कहा था कि अब वे उनके पिता हैं।
विधानसभा उपाध्यक्ष चुनीं गई हैं कांवरे
कांग्रेस विधायक हिना कांवरे मध्यप्रदेश विधानसभा की उपाध्यक्ष नियुक्त की गई हैं। हिना कांवरे के उपाध्यक्ष नियुक्त होते ही मध्यप्रदेश विधान सभा की तीन दशक पुरानी परंपरा टूट गई थी। इससे पहले ऐसी परंपरा थी कि विधानसभा अध्यक्ष का पद सत्ता पक्ष के पास रहता था और उपाध्यक्ष का पद विपक्ष के पास रहता था। भाजपा की तरफ से वरिष्ठ विधायक जगदीश देवड़ा ने उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। हिना बालाघाट जिले की लांजी विधानसभा से विधायक हैं।
Updated on:
14 Jan 2019 09:25 am
Published on:
14 Jan 2019 09:24 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
