
भोपाल। महिला बैंक कर्मी के साथ शादी का झांसा देकर ठगी करने वाला बदमाश मोस्ट वाटेंड है। उस पर इनाम घोषित है।
बदमाश मैट्रिमोनियल साइट के माध्यम से भोपाल, नोएडा और चंडीगढ़ में तीन महिलाओं को ठगी का शिकार बना चुका है। ये एक ही साड़ी सभी महिलाओं को गिफ्ट करता था। नोएडा पुलिस ने भोपाल पुलिस से संपर्क किया है। इसके बाद शाहपुरा पुलिस ने इसमे तीन लोगों को बयान दर्ज किया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
नोएडा पुलिस ने नर्स के साथ शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपी बुलंदशहर निवासी तरुण शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। तरुण ने महिला के साथ मैट्रिमोनियल साइट पर दोस्ती की उसके बाद शादी की और करीब ४० लाख रुपए की ठगी कर भाग गया। जांच में ये आया है कि तरुण शर्मा ने भोपाल में भी एक महिला बैंककर्मी के साथ ठगी की है।
शुक्रवार को शाहपुरा पुलिस ने महिला बैंककर्मी और उसके दो परिवार के लोगों का बयान दर्ज किया। बयान में महिला ने बताया कि आरोपी खुद को मीडियाकर्मी बताता था। बाद में उसने मां की बीमारी का बहाना बनाकर महिला के साथ ठग लिया। शाहपुरा थाना प्रभारी जितेंद्र पटेल ने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज होगा।
मेमोरी कार्ड से खुला ठगी का राज
आरोपी काफी शातिर है। वो हर शहर में शासकीय नौकरी पेशा महिलाओं को अपना निशाना बनाता था। रुपए एंठने के बा वो मोबाइल बंद कर भाग जाता था। नोएडा में नर्स से रुपए एेंठने के बाद घर छोड़ कर चला गया। घर छोडऩे से पहले तरूण अपना एक-एक सामान और कागजात लेकर फरार हुआ था। लेकिन एक मेमोरी कार्ड से उसके कारनामों का सुराग मिल गया। जिसमें उसके काले चि_े बाहर आ गए नर्स से पहले उसने चंडीगढ़ में भी एक लड़की के साथ शादी की है। जिसकी फोटों मेमोरी कार्ड में मौजूद है।
फर्जी प्रोफेसन और डिग्री डालकर जालसाज लोगों को बना रहे हैं ठगी के शिकार
भोपाल। राजधानी में साइबर ठगी का यह मामला सामने नहीं आया है। इससे पहले भी मैट्रिमोनियल वेबसाइट के माध्यम से लोग ठगी के शिकार हो चुके हैं। इसके साथ ही मैरिज के नाम पर भोपाल में हर महीने इस तरह का मामला सामने आता है। वर्चुअल दोस्ती के कारण लोग इसमे ठगी के शिकार होते हैं। मैट्रिमोनियल साइट्स पर शानदार प्रोफाइल डालकर जालसाज शादी के लिए इच्छुक युवतियों को जाल में फंसाकर ठग रहे हैं। लोग मैट्रिमोनियल साइट्स पर फर्जी पता व डिग्री डालकर विदेशियों की फोटो भी डाल रहे हैं। शादी के नाम पर युवतियों से फ्रॉड करने में ज्यादातर शादीशुदा लोग ही शामिल हैं।
मैट्रिमोनियल साइट पर ये हो चुके हैं ठगी के शिकार
केस- १ .़ सीबीआई अफसर बनकर की ठगी
दिसंबर २०१७ में एक आरोपी ने मैट्रिमोनियल साइट पर खुद को सीबीआई ऑफिसर बताकर विजली विभाग के अधिकारी की बेटी को झंासा में लिया था। फर्जी सीबीआई ऑफिसर ने युवती ने निकाह कर लिया था और आईपीएस में सिलेक्ट होने और ट्रेनिंग में जाने के लिए दो लोग रुपए लिया था। बाद में अपना मोबाइल बंद कर लिया था।
केस- २. मुंबई के बिजनेसमैन ने की थी ठगी
जनवारी २०१७ में एक इंजीनियरिंग छात्रा के पास मैट्रिमोनियल साइट पर बिजनेस मैन का रिक्वेस्ट आया था। भोपाल में शादी करने आया था। आरोपी भोपाल आया और यहां पर छात्रा के साथ सगाई की। सगाई के बाद परिवार के लोगों ने ९ लाख रुपए की शॉपिंग की। उसके बाद वो यहां से भाग गया।
खुद की आय बताई १२ लाख रुपए वार्षिक
मैं बैंक में जॉब करती हूं। मैट्रिमोनियल साइट से मैं तरूण के संपर्क में आई थी। उसने खुद को मीडिया चैनल का डायरेक्टर बताया और १२ लाख रुपए इनकम बताया। उसने कहा कि मेरी माता-पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई है। कुछ दिन बात हुई उसके बाद २२ जनवरी २०१८ को हम लोगों ने शादी कर ली। शादी के बाद वो मुझे परेशान करने लगा। मेंटली टॉर्चर करता था। मुझे उसकी शिकायतें मिलती थी। उसके बाद मैं २३ मई को घर छोड़कर चली गई। उसने मुझे एक बार भी कॉल नहीं किया। मुझे ड्यूटी जाने नहीं देता था। उसने अपने बारे में जो भी कहा उसे जस्टिफाई करता था। इस कारण मैंने उस पर भरोसा किया। कहीं से एेसा लग ही नहीं रहा था कि वो झूठ बोल रहा है। इस कारण मैं उसके झांसे में आ गई।
जैसा की पीडि़ता ने पत्रिका को बताया
Published on:
26 May 2018 01:21 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
