सलमान का इंदौर में हुआ जन्म और ग्वालियर के सिंधिया स्कूल से की है पढ़ाई
भोपाल/ आईफा के कार्यक्रमों की घोषणा करने भोपाल आए सलमान खान बचपन की यादों में खो गए। कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश सरकार की ओर से उन्हें बचपन की तस्वीरों का एक कोलॉज भेट किया गया। जिसे कुछ देर तक सलमान खान निहारते रहे। सलमान खान का जन्म इंदौर में ही हुआ है। उनके परिवार के कुछ लोग आज भी इंदौर में रहते हैं।
तस्वीरों को देखते हुए सलमान खान भी बचपन की यादों में खोए रहे। उन्हें भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि मध्यप्रदेश की सरकार उन्हें इतना खूबसूरत तोहफा देगी। सलमान इन तस्वीरों को देख एक पल के लिए भावुक भी नजर आए।
वहीं, इससे पहले सलमान खाने ने सीएम के साथ मंच भी साझा किया। इस दौरान कमलनाथ ने उनसे कहा कि मैं पहले कई बार इनसे कहा हूं कि आप मध्यप्रदेश में ज्यादा दिलचस्पी लें। लेकिन यह मुंबई वाले ज्यादा हो गए हैं। सीएम ने कहा कि ये मध्यप्रदेश वाले हैं। इस पर सलमान खान ने तपाक से कहा कि वन हंडरेड परसेंट हूं।
गौरतलब है कि सलमान खान पहली बार आईफा अवॉर्ड्स को होस्ट कर रहे हैं। उन्होंने मंच से कहा कि मुझे तो ऐसा लग रहा है कि मैं होमग्राउंड में बैठा हूं। उन्होंने कहा कि यहां से हमारी यादें छह जनरेशन पहले से जुड़ी हुई है। बाद में हमारे परिवार के लोग काम के लिए मुंबई चले गए। वहां काम से लोगों ने अपना नाम काम लिया। सलमान ने कहा कि हमलोगों का पालन-पोषण भले ही मुंबई में हुआ हो लेकिन जन्म इंदौर में हुआ था।
इसके साथ ही मेरी मां कुछ दिनों के लिए इंदौर भी रहती थी। हमारे पिता इस दौरान एक जीप से मुंबई आया करते थे। वहीं जब भी छुट्टी का अवसर होता था तो हमलोग पिता को लेकर इंदौर ही आते थे। यहां आकर डेढ़-दो महीने बीताता था। सलमान ने कहा कि हमने पढ़ाई भी ग्वालियर के सिंधिया स्कूल से की है। हमारे सीएम भी यंगर ब्रदर हैं। इनको ओल्डर ब्रदर्स नहीं कह सकते हैं।