
समाजवादी पार्टी की दूसरी लिस्ट जारी, 22 नाम किए घोषित, सूची में देखें कहां से किसे उतारा
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर अब कुछ ही समय शेष रह गया है। चुनावी शंखनाद के बीच प्रदेश में सक्रीय सभी राजनीतिक दल एक के बाद एक प्रदेश की विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर रहे हैं। इसी कड़ी में अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी की ओर से बुधवार देर शाम को दूसरी लिस्ट जारी कर दी गई है।
चुनावी शंखनाद के बीच समाजवादी पार्टी ने अपनी दूसरी सूची के जरिए 22 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। इससे पहले पहली सूची में समाजवादी पार्टी ने दो दिन पहले नवरात्रि के पहले दिन 9 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी।
सपा की दूसरी लिस्ट में 22 नाम
आपको ये भी बता दें कि, विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A में शामिल समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश में कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की तैयारी की है।
भाजपा कांग्रेस के इतने उम्मीदवार घोषित
इससे पहले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी 3 सूचियों के जरिए 79 प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। तो वहीं कांग्रेस अपनी पहली सूची में 144 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। वहीं, कल कांग्रेस की दूसरी सूची भी सामने आ सकती है।
Published on:
18 Oct 2023 09:49 pm

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
