24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

माई के लाल पर फिर मचा बवाल, सड़कों पर उतरे सपाक्स और सवर्ण

माई के लाल पर फिर मचा बवाल, सड़कों पर उतरे सपाक्स और सवर्ण समाज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Amit Mishra

•

Updated: 30 Sep 2018, 2:16 PM IST

news

माई के लाल पर फिर मचा बवाल, सड़कों पर उतरे सपाक्स और सवर्ण समाज

भोपाल। सपाक्स और सवर्ण समाज के द्वारा भोपाल के कलियासोत एडवेंचर ग्राउंड पर क्रांति रैली का आयोजित की जा रही है। रैली में सीधी से आए अनुराग पाठक ने कहा कि 70 साल से हमारे साथ अपराध इसलिए हुए क्यों कि हम सहते रहे। अब हमें अपराध नहीं सहना है बस अब बहुत हो गया बात। इस रैली के माध्यम से बता दो कि हम सरकार बदल सकते हैं।

माई के लाल को भाषण को दिखाया
कलियासोत एडवेंचर ग्राउंड पर में चल रही क्रांति रैली के दौरान सीएम शिवराज का माई के लाल का भाषण दिखाया को दिखाया गया। गौरतलब है कि सीएम शिवराज चौहान ने एक सभा के दौरान बयान दिया था कि कोई भी माई का लाल आरक्षण समाप्त नहीं कर सकता। इसी बयान को रैली में वीडियों के माध्यम से लोगों को दिखाया गया।

खरगौन से 150 गाड़ी आने का दावा
रैली में कमलेश भंडारी ने दावा कि खरगौन से 150 गाड़ी से लोग आए है। और इस रैली में अपना समर्थन किया है। बताया जा रहा है कि रैली में सभी जिलों के लोगों शामिल हुए है।

रैली में आए विनोद चौबे भाजपा और कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस में पप्पू औऱ भाजपा में गप्पू है। पप्पू और गप्पू दोनों को उखाड़ फेंकना है। इसके लिए हम सब को एक जुट होकर एक्ट के खिलाफ धरना प्रदर्शन तेज करना है और जब इस एक्ट को खत्म करना है।

रघुवंशी समाज आया समर्थन में

रैली में धार से 100 गाड़ी आने का दावा किया जा रहा है। खरगोन से रघुवंशी समाज ने कहा है कि समाज के लोग का पूरा समर्थन है जहां भी जरूरत पड़ेगी रघुवंशी समाज आगे रहेगा।

रैली में पहुंच रहे है लोग
आमतौर पर रविवार को खाली रहने वाली शहर की सड़कों पर भरी वाहन नजर आए। सपाक्स रैली में लोग अपने अपने गाड़ियों से रैली स्थल तक पहुंच रहे है।