16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

School Holiday: स्कूल शिक्षा विभाग का आदेश जारी, लगातार 46 दिन तक बंद रहेंगे स्कूल

school holiday new: बच्चों को 1 मई से 15 जून और शिक्षकों को 1 मई से 31 मई तक ग्रीष्मकालीन अवकाश दिया जाएगा....

less than 1 minute read
Google source verification
school holiday

school holiday

school holiday news: सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने 2024-25 सत्र के लिए स्कूलों की छुट्टी का शेड्यूल जारी किया है। बता दें राज्य में 1 अप्रैल से नया सत्र शुरू हो रहा है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सोमवार को ग्रीष्म कालीन (School Holiday) अवकाश घोषित कर दिए हैं।

बच्चों को 1 मई से 15 जून और शिक्षकों को 1 मई से 31 मई तक ग्रीष्मकालीन अवकाश दिया जाएगा। इसके साथ ही स्कूल शिक्षा विभाग ने इस वर्ष दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की घोषणा भी कर दी है। जिसमें 11 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक दशहरे का अवकाश रहेगा। 29 अक्टूबर से 3 नवंबर तक दीपावली का अवकाश रहेगा।

इस बार शिक्षकों के अवकाश में कटौती की गई है। शिक्षक संगठनों ने इसका विरोध किया है। पहले ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से 30 जून तक मिलते थे। फिर ग्रीष्म कालीन अवकाश 1 मई से 9 जून तक घोषित हुए। अब शिक्षक 1 मई से 31 मई तक अवकाश घोषित कर पहले की अपेक्षा सीधे एक माह की कटौती कर दी गई है। टीचर्स के लिए गर्मियों की छुट्टियां 1 मई से शुरू होकर 31 मई 2024 तक रहेंगी। इसके बाद उन्हें स्कूल पहुंचकर काम करना होगा। इस दौरान लोकसभा चुनाव भी होंगे जिसमें शासकीय स्कूलों के शिक्षकों ड्यूटी लग सकती है। इस बार शिक्षकों के लिए गीष्मावकाश में 10 दिनों की कटौती की गई है. जिसको लेकर प्रदेशभर के शिक्षकों में शिक्षा विभाग के प्रति नाराजगी है

दशहरा अवकाश: 11 से 13 अक्टूबर 2024 तक
दीपावली अवकाश: 29 अक्टूबर से 3 नवंबर 2024 तक
शीतकालीन अवकाश: 31 दिसंबर 2024 से 4 जनवरी 2025 तक