
भोपाल. छठे चरण के दौरान ब्लू ड्रेस में एक महिला पोलिंग अफसर की तस्वीर वायरल हुई है। वायरल तस्वीर में महिला हाथ में ईवीएम लेकर जा रही थी। अखबारों में रविवार के दिन महिला की यह तस्वीर छपी और वह इंटरनेट सेंसेशन बन गई। लोग ढूंढने लगे कि आखिरी कौन है ये महिला।
रविवार के दिन भोपाल पत्रिका में भी इस महिला की तस्वीर छपी थी। महिला की ड्यूटी गोविंदापुरा स्थित आईटीआई में बने पोलिंग बूथ पर थी। महिला की तस्वीर तब खींची गई थी जब वह ईवीएम लेकर अपने बूथ पर जा रही थी। महिला भोपाल के ही पीपलानी इलाके में जॉब करती हैं।
इनका नाम योगेश्वरी गोहिते ओंकार है। योगेश्वरी केनरा बैंक में नौकरी करती हैं। उनके फेसबुक प्रोफाइल देखने से पता चलता है कि उनका एक बच्चा भी है। उनके पति का नाम देेवेन ओंकार है। फेसबुक पर उपलब्ध तस्वीरों से पता चलता है कि योगेश्वरी रियल लाइफ में भी काफी स्टाइलिश हैं।
जिस लुक में इनकी तस्वीर इंटरनेट पर वायरल है, इसी तरह के कई ट्रेंडी लुक में इनकी और तस्वीर सामने आई हैं। जिसमें इनका खूबसूरत अंदाज देखने को मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अऩुसार जब उनसे बात करने की कोशिश की गई तो योगेश्वरी ने चुनावी ड्यूटी का हवाला देकर बात करने से मना कर दीं।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश से पिछले साल डांसिग स्टाग डब्बू अंकल भी एक वीडियो की वजह से रातों रात इंटरनेट सेंसेशन बन गए थे। उनके बाद एमपी की योगेश्वरी अपनी एक तस्वीर की वजह से इंटरनेट सेंसेशन बन गई है।
वहीं, ऐसा इसलिए भी है कि सरकारी नौकरी के प्रति लोगों की यह धारणा होती है कि वो बेतरतीब तरीके से कपड़े पहनते हैं। ऐसे में योगेश्वरी का स्टाइलिश लुक लोगों को काफी पसंद आया है। क्योंकि चुनाव ड्यूटी में सरकारी कर्मचारी और अधिकारी ही लगते हैं।
Published on:
13 May 2019 03:46 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
