4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दोस्त के बुलावे पर नए साल का जश्न मनाने टीकमगढ़ से आए, अय्याशी करते पकड़ाए

आरोपियों में किराना व्यापारी समेत निजी कंपनी के कर्मचारी शामिल हैं। सेक्स रैकेट कवर्ड कैंपस शीतल धाम के एक फ्लैट में कई महीनों से चल रहा था।

2 min read
Google source verification
crime

भोपाल। मिसरोद पुलिस ने कॉलगर्ल के साथ अय्याशी कर रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी टीकमगढ़ के हैं, जो दोस्त के बुलावे पर नए साल का जश्न मनाने आए थे।

1. कपिल रावत, उम्र 39, निवासी: 250/9 ए साकेत नगर, मूलत: टीकमगढ़। इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी में सेल्समेन है। कॉलगर्ल से दो दिन के लिए 14 हजार में सौदा किया। इसके बाद टीकमगढ़ से अपने तीन साथियों को नए साल का जश्न मनाने बुलाया।

2. संतोष बाबू, उम्र 47, निवासी: टीकमगढ़। किराना व्यापारी। कपिल का करीबी दोस्त। जिस फ्लैट में अय्याशी चल रही थी, वह संतोष बाबू का ही है। वह कपिल के बुलावे पर अय्याशी करने अकसर भोपाल आता है। फ्लैट कपिल के हवाले कर रखा है।

3. गुलाब सिंह राय, उम्र 48, निवासी: लुकमान चौराहा टीकमगढ़। प्रॉपर्टी ब्रोकर। संतोष बाबू के कहने पर नए साल का जश्न मनाने भोपाल आया। संतोष को तीन हजार रुपए दिए। भोपाल इससे पहले दो बार आ चुका है।

4. दीपचंद मैथ्यू, उम्र 45, निवासी: सुभाष पुरम टीकमगढ़। मार्केटिंग करता है। गुलाब का करीबी दोस्त। उसी के कहने पर अय्याशी करने आया। गुलाब ने दो हजार रुपए कॉलगर्ल का पैसा लिया। एक जनवरी को टीकगढ़ जाना था।

5. ईरम (परिवर्तित नाम) उम्र २० साल, निवासी करोंद। कपिल के संपर्क में आने के बाद देह के धंधे में उतर गई। इससे पहले भी पकड़ी जा चुकी है।

- जितना पैसा बोलोगी उतना दूंगा, चिंता मत करो

ईरम ने पुलिस पूछताछ में बताया कि कपिल ने उसे दो दिन पहले फोन कर बुलाया था। उसने बताया था कि टीकमगढ़ से उसके तीन दोस्त आ रहे हैं। पैसे की बात हुई, तो कपिल ने कहा जितना पैसा बोलोगी उतना दूंगा। काम कराओ पैसे की चिंता मत करो। दो दिन के लिए 14 हजार रुपए में सौदा हुआ था। ईरम ने पुलिस को बताया कि कपिल कितना पैसा बचाता था, मुझे जानकारी नहीं है। इस बार संख्या अधिक होने की वजह से उसने दो हजार रुपए कपिल से कम लिए।

- नाश्ते के साथ चल रही थी अय्याशी

ईरम का कहना कि शनिवार-रविवार की दरमियानी रात चारों ने मेरे साथ मस्ती की। रविवार सुबह सभी नाश्ते के साथ-साथ अय्याशी कर रहे थे। इसी दरमियान 8-10 पुलिसकर्मियों ने फ्लैट में रेड मार दी। संतोष बाबू, कपिल निर्वस्त्र थे। पुलिस को देख सभी के होश उड़ गए।

- पुलिस को बताया बचपन की दोस्त...

पुलिस ने जब कपिल से ईरम के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह मेरे बचपन की दोस्त है। जब पुलिस ने उसके दोस्तों के बारे में पूछा तो बताया कि वह ईरम से मिलने आए हैं। पुलिस को आरोपी गुमराह करते रहे।

- युवती के नौ भाई-बहन

पुलिस ने बताया कि पकड़ी युवती के परिवार में नौ भाई-बहन हैं। युवती दूसरे नंबर की है। पिता का निधन हो चुका है। परिवार का खर्चा चलाने के लिए बीते एक साल से देह का धंध कर रही है। पहले डीआईजी बंगला में रहने वाली आशू उर्फ अमरीन नामक युवती के संपर्क में आई। उसके साथ अन्य युवतियां थीं। बाद में अकेले करने लगी। अमरीन का कनेक्शन नागपुर से जुड़ा है। वह कई लड़कियों को इस धंधे में उतार चुकी है।