
Navratri 2023
संयोग से इसी दिन रविवार है, जो साधना की सफलता के नए आयाम देगा। ज्योतिषाचार्य पं. अमर डब्बावाला ने बताया कि माता का आगमन हाथी पर हो रहा है, जिससे सुख, धन, वैभव और समृद्धि आएगी। माता का प्रस्थान वाहन मुर्गा होगा, जिसे प्राकृतिक आपदा का संकेत माना गया है।
शारदीय नवरात्रि 8 या 9 दिन ? (8 or 9 Days Shardiya navratri vrat )
इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 15 अक्टूबर 2023 और समापन 23 अक्टूबर 2023 को होगा। 24 अक्टूबर को विजयादशमी पर मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन होगा। ऐसे में शारदीय नवरात्रि पूरे 9 दिन मनाए जाएंगे। इस साल किसी भी तिथि का क्षय नहीं है। शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि में तिथि का घटना अशुभ माना जाता है।
शारदीय नवरात्रि 2023 घटस्थापना मुहूर्त (Shardiya Navratri 2023 Kalash sthapana Muhurat)
पंचांग के अनुसार अनुसार शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 14 अक्टूबर 2023 को रात 11.24 मिनट पर शुरू होगी 16 अक्टूबर 2023 को प्रात: 12.03 मिनट पर समाप्त होगी।
नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि पर मंत्रों उच्चार, वैदिक अनुष्ठानों के साथ कलश में मां दुर्गा का आव्हान किया जाता है, इसे घटस्थापना कहते है. घटस्थापना शुभ मुहूर्त में ही की जाती है, इससे मां दुर्गा 9 दिन तक घर में वास करती हैं।
कलश स्थापना मुहूर्त - सुबह 11.44 - दोपहर 12.30 (15 अक्टूबर 2023)
नवरात्रि के 9 दिन
पहला दिन- मां शैलपुत्री की पूजा-15 अक्टूबर
दूसरा दिन- मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-16 अक्टूबर
तीसरा दिन -मां चंद्रघंटा की पूजा- 17 अक्टूबर
चौथा दिन- मां कूष्मांडा की पूजा- 18 अक्टूबर
पांचवां दिन-मां स्कंदमाता की पूजा-19 अक्टूबर
छठा दिन- मां कात्यायनी की पूजा-20 अक्टूबर
सातवां दिन-मां कालरात्रि की पूजा -21 अक्टूबर
आठवां दिन- मां सिद्धिदात्री की पूजा-22 अक्टूबर
नौवां दिन- मां महागौरी की पूजा- 23 अक्टूबर
दशमी तिथि-विजयदशमी पर्व-24 अक्टूबर
ये हैं तिथियां
15 अक्टूबर- नवरात्र आरंभ
19 अक्टूबर- ललिता पंचमी
22 अक्टूबर- दुर्गा अष्टमी, महाष्टमी
23 अक्टूबर- महानवमी उत्थापन
24 अक्टूबर- विजयादशमी, अपराजिता पूजन, शमी पूजन
26 अक्टूबर- सर्वार्थ सिद्धि योग प्रात: 6.31 से शाम 6.00 बजे तक
27 अक्टूबर- अमृतसिद्धि योग प्रात: 9.30 बजे से रात्रि पर्यंत
28 अक्टूबर- शरद पूर्णिमा के साथ चंद्र ग्रहण
Published on:
03 Oct 2023 12:15 pm

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
