2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

700 किमी. के सफर में मिल रहा महज आधा लीटर पानी, आईसक्रीम में कॉकरोच

हजारों लोग एसी कोच में टिकट बुक कराते हैं, ताकि उन्हें सफर के दौरान खाने-पीने से लेकर सोने तक में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, लेकिन हैरानी की बात है कि सैंकड़ों किलोमीटर के सफर में यात्रियों को दो घूंट पानी मिल रहा है.    

2 min read
Google source verification
icccrem_1.jpg

भोपाल. आरामदायक सफर और बेहतरीन सुविधाओं का लाभ लेने के लिए हजारों लोग एसी कोच में टिकट बुक कराते हैं, ताकि उन्हें सफर के दौरान खाने-पीने से लेकर सोने तक में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, लेकिन हैरानी की बात है कि सैंकड़ों किलोमीटर के सफर में यात्रियों को दो घूंट पानी मिल रहा है, वहीं आईसक्रीम में कॉकरोच निकल रहे हैं, ऐसे में यात्रियों को जहां फूड पॉयजनिंग का खतरा लग रहा है, वहीं दूसरी और सफाई के अभाव में संक्रमण का भय बना रहता है।


ये वाक्या रविवार को नई दिल्ली से भोपाल की यात्रा कर रहे भोपाल निवासी नावेद मोहम्मद के साथ हुआ, वे शताब्दी एक्सप्रेस से भोपाल आ रहे थे, दिल्ली से सुबह करीब 6 बजे बैठे थे, उन्हें बीना के समीप करीब दोपहर 12 बजे खाना मिला, खाने में दाल, रोटी, चावल आदि थे, खाना तो ठीक निकला, लेकिन खाने के साथ ट्रेन में दी गई अमूल कंपनी की आइसक्रीम में कॉकरोच निकला, जिसे देखकर वे दंग रह गए, इससे साफ नजर आ रहा है कि जो लोग एसी कोच में सफर कर रहे हैं, उन्हें स्लीपर कोच से कई गुना अधिक पैसा देने के बाद भी जनरल केटेगिरी से भी बेकार खाना मिल रहा है, ये तो अच्छा हुआ कि उन्होंने कॉकरोच देख लिया और आइसक्रीम फेंक दी, हो सकता है उनकी जगह कोई बच्चा होता तो वह कॉकरोच को कचरा समझ कर फेंक देता और फिर आइसक्रीम खा लेता, इससे उसे फूड पॉयजनिंग का खतरा हो सकता था।

शताब्दी एक्सप्रेस गाड़ी नंबर 12002 में सफर कर रहे नावेद मोहम्मद ने पत्रिका को बताया कि उनकी सीट सी-14 में थी, उन्हें जो खाना मिला वह तो ठीक था, लेकिन खाने के साथ जो आइसक्रीम मिली, उसमें कॉकरोच था, उन्होंने बताया कि वे दोपहर 02.20 पर भोपाल पहुंचे हैं, अब वे इस मामले की शिकायत फूड विभाग दिल्ली को करने के साथ ही रेल मंत्रालय को शिकायत करेंगे, ताकि आगे से किसी यात्री को इस प्रकार का खाना या आइसक्रीम नहीं मिले, उन्होंने बताया कि ट्रेन कहने को तो शताब्दी एक्सप्रेस है, लेकिन उसमें सुविधाएं जनरल से भी बद्तर है, क्योंकि कोच का बाथरूम भी बहुत गंदा था, उनका नई दिल्ली से भोपाल का टिकट करीब 1750 रुपए का था, जिसमें खाने के पैसे भी शामिल रहते हैं, लेकिन उन्हें जो आइसक्रीम मिली उसमें कॉकरोच निकला।


700 किलोमीटर में आधा लीटर पानी
नई दिल्ली से भोपाल का सफर करीब 707 किलोमीटर का है, नावेद मोहम्मद ने बताया कि ट्रेन में पहले एक लीटर पानी की बॉटल मिलती थी, लेकिन अब महज आधा लीटर पानी की बॉटल मिल रही है, ऐसे में आप ही बताएं कि कैसे कोई व्यक्ति आधा लीटर पानी में 700 किलोमीटर का सफर तय कर सकता है, इसके बाद उसे अगर पानी चाहिए तो पैसे देना पड़ता है।

Story Loader