25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल के हाथों होगा कांग्रेस का समापन, देश के टुकड़े करने वालों को बुला रहे हैं दिग्विजय: शिवराज सिंह

राहुल के हाथों होगा कांग्रेस का समापन, देश के टुकड़े करने वालों को बुला रहे हैं दिग्विजय: शिवराज सिंह

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Pawan Tiwari

Apr 29, 2019

Shivraj singh

राहुल के हाथों होगा कांग्रेस का समापन, देश के टुकड़े करने वालों को बुला रहे हैं दिग्विजय: शिवराज सिंह

भोपाल. मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर से कांग्रेस पर हमला बोला है। शिवराज सिंह चौहान सोमवार को खरगौन और इंदौर में सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर हमला बोला। राहुल पर हमला करते हुए शिवराज ने कहा- कांग्रेस का समापन राहुल गांधी करेंगे। वहीं, दिग्विजय सिंह के पक्ष में कन्हैया कुमार के प्रचार करने को लेकर उन्होंने दिग्विजय सिंह पर हमला बोला।

क्या कहा शिवराज सिंह चौहान ने
शिवराज सिंह चौहान ने कहा- कांग्रेस के समापन का कार्य राहुल गांधी के हाथों होगा। पहले कहा कि चौकीदार चोर है, कोर्ट ने फटकार लगाई तो कहने लगे कि चौकीदार चोर नहीं है। दस दिन में किसानों का कर्जा माफ करने का वादा किया। राहुल गांधी से बड़ा झूठा कोई नहीं है। यूपीए का वो जमाना याद करो जब हमारे जवानों का शीश काटकर पाकिस्तान फुटबॉल खेलता था, लेकिन अब नरेन्द्र मोदी की सरकार है, पुलवामा हमले का घर में घुसकर जवाब दिया। कांग्रेसियों ने ठेकेदारों की गर्दन पकड़-पकड़कर पैसा वसूला और जब छापा पड़ा तो थप्पियां पर थप्पियां निकलीं। 4 महीने में 281 करोड़ निकल आये। वाह रे कांग्रेस तेरी अजब गति, चार महीने में अरबपति।


देशद्रोहियों की भाषा बोलती है कांग्रेस
दिग्विजय सिंह पर हमला बोलते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा- दिग्विजय सिंह के प्रचार के लिए कन्हैया कुमार आ रहा है, जिसने हिन्दुस्तान तेरे टुकड़े होंगे का नारा लगाया। ये कांग्रेस देशद्रोहियों की भाषा बोलती है। ये कांग्रेस देशद्रोहियों का समर्थन करती है। जो कन्हैया कहता था, भारत तेरे टुकड़े होंगे, उसके साथ ये कांग्रेसी खड़े है। दिग्विजय सिंह का प्रचार करने कन्हैया को बुलाया गया है। ये देशद्रोही भारत की पवित्र धरा पर रह नहीं पायेंगे।

मोदी के अलावा कोई विकल्प नहीं
शिवराज सिंह चौहान ने कहा- यूपीए के शासन में हमारे जवान का शीश काटकर पाकिस्तान फुटबॉल खेल रहा था और कांग्रेस ने पाकिस्तान से आंख तक मिलाकर बात नहीं की। हमारे अभिनदंन को जब पाक ने पकड़ा तो पीएम मोदी ने कह दिया कि हमारे जवान को खरोंच भी आई, तो पाकिस्तान का नामोनिशान मिटा देंगे। मोदी के नेतृत्व में एक नये भारत का उदय हुआ है। मोदी जी का कोई विकल्प नहीं है। इसलिए भाजपा को जिताकर मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाइये।