
Kartikey Singh Chouhan Wedding
Kartikey Singh Chouhan Wedding :मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान(Shivraj singh chouhan) के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान आज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी से पहले कार्तिकेय और होने वाली दुल्हन अमानत बंसल(Amanat Bansal) के संगीत सेरेमनी का वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर हर जगह इसकी चर्चा हो रही है। इस वीडियो में शिवराज सिंह की दोनों बहुएं अपनी सास साधना सिंह के साथ स्टेज पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं।
शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह अपने बेटे की संगीत सेरेमनी पर बेहद खुश नजर आ रही हैं। अपनी छोटी और बड़ी बहू(Kartikey Singh Chouhan Wedding) संग उन्होंने स्टेज पर जबरदस्त डांस किया। साधना सिंह चौहान और इनकी दोनों बहुएं बॉलीवुड के मशहुर गाने 'मेरे घर आई एक नन्ही परी…' पर डांस किया। इस दौरान आस-पास मौजूद लोगों के चेहरे काफी खिले नजर आ रहे हैं।
Updated on:
07 Mar 2025 10:03 am
Published on:
06 Mar 2025 02:27 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
