
चुनावी टेंशन से दूर शिवराज सिंह बने रसोइया, पत्नी के साथ बनाए पराठे; फोटो वायरल
भोपाल. मध्यप्रदेश समेत पांच राज्यों के एग्जिट पोल्स आने के बाद जहां सभी दलों की धड़कनें तेज हो गई हैं वहीं, मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी साधना सिंह के पराठे सेंकते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की एक तस्वीर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि यह तस्वीर सीएम शिवराज सिंह के बांधवगढ़ दौरे की है। बता दें कि सीएम शिवराज सिंह चौहान विधानसभा चुनाव होने के बाद तीन दिनों की छुट्टियों के लिए बांधवगढ़ गए थे। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान के चेहरे में कोई भी चुनावी टेंशन नहीं दिखाई दिया। हालांकि एग्जिट पोल्स पर उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा एक बार फिर से सरकार बना रही है।
पीताम्बरा पीठ पहुंचे सीएम: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को दतिया पहुंचे। उन्होंने यहां मां पीताम्बरा पीठ में पूजा अर्चना की। उनके साथ पत्नी साधना सिंह और बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान भी थे। शिवराज सिंह चौहान ने करीब आधे घंटे तक मां की आराधना की। शिवराज सिंह चौहान सत्ता की देवी माने जाने वाली मां पीताम्बरा पीठ के दर्शन करने पहुंचे। ऐसी मान्यता है कि यहां जप करने वाले को माता सत्ता पर काबिज करता है। इससे पहले भी कई दिग्गजों ने मां की आराधना की। मतदान से पहले और मतदान के बाद शिवराज सरकार के कई मंत्री और विधायकों ने भी पीताम्बरा पीठ में पूजा की।
मैं खुद सर्वेयर हूं: राजस्थान में मतदान के बाद आए कई एजेंसियों के सर्वे में भाजपा और कांग्रेस की कांटे की टक्कर दिखाने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान आया है। उन्होंने उमरिया जिले के बांधवगढ़ से लौटकर हवाई पट्टी पर मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं हमेशा ही जनता के बीच रहता हूं। मध्यप्रदेश में भाजपा बहुमत के साथ सरकार बना रही है। मैं सबसे बड़ा सर्वेयर हूं।
क्या है एग्जिट पोल्स में: 28 नबंवर को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी। शुक्रवार को ज्यादातर एग्जिट पोल्स में मध्य प्रदेश में कांग्रेस-बीजेपी के बीच कांटें की टक्कर बताया गया है। तो कई एग्जिट पोल्स में दावा किया गया है कि इस बार शिवराज सिंह चौहान सत्ता से बाहर होंगे औऱ कांग्रेस वापसी करेगी। तो कई पोल्स ने भाजपा को बढ़त बताई है।
सीएम के लिए साधना सिंह ने किया प्रचार: शिवराज सिंह भाजपा के स्टार प्रचारक थे। उन्होंने पूरे प्रदेश में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभाएं की लेकिन अपनी सीट बुदनी में उन्होंने प्रचार नहीं किया। बुदनी में शिवराज सिंह चौहान के लिए उनकी पत्नी साधना सिंह ने लगातार प्रचार किया। । साधना सिंह शिवराज की स्टार प्रचारक बनकर बुदनी विधानसभा क्षेत्र में प्रचार किया।
Published on:
08 Dec 2018 03:38 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
