29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यह है MP का छोटा-सा गांव, जो अपने खूबसूरत किलों और पेंटिंग्स के लिए मशहूर है

आज हम आपको एक ऐसे गांव के बारे में बताएंगे जो मध्य प्रदेश का छोटा-सा गांव है, जो अपने खूबसूरत किले और पेंटिंग्स के लिए मशहूर है...।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Nisha Rani

Feb 24, 2024

mp.jpg

भारत में कई खूबसूरत गांव हैं और दुनियाभर में अपनी सुंदरता के लिए मशहूर हैं। इन खूबसूरत गांवों के सामने कई शहरों की सुंदरता भी फीकी है। मध्य प्रदेश का देवगढ़ गांव है जो अपने ऐतिहासिक खूबसूरत किलों और पेंटिंग्स के लिए मशहूर है। तो इस बार अपने वीकएंड पर कहीं दूर नहीं बल्कि मध्य प्रदेश के छोटे से गांव की ओर रुख करते हैं। यहां आपको बहुत से सुंदर नजारे देखने को मिलेंगे। तो जानते हं इस गांव की कुछ खास बातें...।


मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में है छोटा सा गांव। जिसका नाम है देवगढ़। 18वीं सदी में यह जगह गोंड साम्राज्य की राजधानी हुआ करती थी। इसलिए इस गांव में एक से बढ़कर एक सुंदर और भव्य मंदिर और किले हैं। इस गांव में बहने वाली बेतवा नदी यहां की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है।


देवगढ़ किला विकास खंड मोहखेड़ के देवगढ़ ग्राम में 650 मीटर ऊंची एक पहाड़ी पर स्थित है। किला 16वीं सदी में गोंड राजाओं द्वारा निर्मित माना जाता है। देवगढ़ का कोई प्रत्यक्ष लिखित इतिहास नहीं है, परंतु बादशाहनामा व अन्य मुगल साहित्य में देवगढ़ की चर्चा की गई है। अकबर के समय देवगढ़ पर जाटवा शाह राज्य करता था। किला में बावलियों एवं बारहमासी पहाड़ी झरनों से गिरनेवाली बूंदों से भरनेवाले मोती टांका को देखा जा सकता है। इस किले की दीवारों पर बहुत ही आकर्षक पेंटिग बनी हुई है और किले लगभग सौ कमरों है।

दशावतार मंदिर
हिन्दू राजाओं की राजधानी होने के कारण यहां पर बेहद भव्य मंदिर बने हुए हैं। जिनमें से एक है दशावतार मंदिर। गुप्त वास्तुकला का एक अद्भुत नमूना है। यहां पर तीन तरफ दीवारों पर भगवान विष्णु का चित्र गरुड़ पर बैठे हुए, ध्यानमग्न अवस्था में और तीसरे तरफ शेषनाग पर विश्राम कर रहें हैं।

माताटीला डैम
बेतवा नदी के तट पर इस प्रदेश का सबसे पुराना बांध बना हुआ है। इस बांध का निर्माण 1958 में किया गया था। इस किले के अगल-बगल बहुत से पहाड़ हैं, जिसकी वजह से लोग यहां पर आते हैं। और सुंदर नजारों का मजा लेते हैं। अब इस बांध की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए रोज गार्डन और बच्चों के लिए पार्क बनाया गया है।

Story Loader