अमृत सरोवर योजना के तहत बनाए जा रहे तालाब की मदद से आस-पास की बंजर खेती को भी पर्याप्त पानी मिलेगा। पानी पर्याप्त मात्रा में रहेगा तो अन्य फसल भी वह कर सकेंगे। बता दें कि आस-पास कोई तालाब य जलस्रोत न होने से यहां का ग्राउंड वॉटर भी कम होता चला गया था। बोर सूखने लगे, नल जल योजना के तहत किए गए प्रयासों ने भी दम तोड़ दिया थ। गर्मी में यहां के लोग-पशु परेशान रहने लगते हैं और खेत बंजर हो जाते हैं। टैंकरों से गुजारा करते हैं। इसी समस्या से निपटने के लिए जिला पंचायत के सहयोग से स्थानीय लोगों ने कमर कस ली।