2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोबाइल, लैपटॉप की स्क्रीन देखने वालों को रात में नजर आ रहे तारे

3 घंटे से अधिक मोबाइल और लैपटॉप का उपयोग करने वाले सावधान हो जाएं, क्योंकि अब अधिक देर तक स्क्रीन के सामने रहने वालों को रात में तारे नजर आने लगे हैं।

2 min read
Google source verification
screen.jpg

भोपाल. अगर आप भी मोबाइल और लैपटॉप का अधिक उपयोग करते हैं, तो सावधान हो जाईये, आपको भी रात में तारे नजर आ सकते हैं। ये हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि ये रिसर्च में सामने आया है, कुछ लोग जो दिन में तीन घंटे से अधिक मोबाइल और लैपटॉप या अन्य स्क्रीन पर जमें रहते हैं, उन्हें रात में आंख बंद करते ही तारे नजर आने लग रहे हैं।

मोबाइल स्क्रीन के अब नए-नए साइड इफेक्ट सामने आ रहे हैं। गांधी मेडिकल कॉलेज की एक रिपोर्ट के अनुसार, 67.5% युवा जिनकी आयु 21-30 साल के बीच है और जिनका स्क्रीन टाइम तीन घंटे से अधिक है, उनमें कम्प्यूटर विजन सिंड्रोम (सीवीएस) व स्क्रीन विजन सिंड्रोम के लक्षण देखे गए। इससे इन्हें रात को आंख बंद करते ही तारे नजर आते हैं, चमकीली लकीरें दिखाई देती हैं। कई लोगों के सोने का समय दो घंटे तक बढ़ गया है।

अंधेरे में रोजाना मोबाइल चलाने से चली गई नजर29 साल की एक महिला ने बताया कि वह रोजाना कमरे में अंधेरा कर मोबाइल देखती थी। इससे उसे दिखना बंद होने लगा। आदतें बदलीं तो अब फिर धीरे-धीरे दिखना शुरू होने लगा है।
ओपीडी में रोजाना दो से तीन बच्चे 10 साल से कम केजेपी अस्पताल में रोजाना दो से तीन बच्चे 10 साल से कम आयु के आ रहे हैं, जिन्हें मायोपिया की समस्या होती है। इसमें इन्हें दूर का साफ दिखना बंद हो जाता है। नेत्र विशेषज्ञ डॉ. निशा मिश्रा ने बताया कि सभी बच्चों में मुख्य कारण मोबाइल का अधिक इस्तेमाल है।

-21 से 30 साल तक के युवा हो रहे शिकार।
-600 लोगों पर किया शोध।

20 मिनट डिस्प्ले पर काम करने के बाद 20 सेकंड 20 फीट दूर की चीजों को देखें।

-डॉ. एसएस कुबरे, सह प्राध्यापक, नेत्र विभाग, जीएमसी

यह भी पढ़ें :

7 जुलाई से चलेंगी 3 नई ट्रेनें, सुहाना हो जाएगा सफर

14425 नंबर पर करें कॉल, 19 साल तक के स्टूडेंट्स की दूर होगी हर समस्या

कमलनाथ के गढ़ में होगी बागेश्वर धाम पं.धीरेंद्र शास्त्री की कथा, तैयारियां शुरू

टीकमगढ़ में भारी बारिश, कलेक्टर बंगला सहित कई ऑफिसों में भरा पानी, छात्रावास में फंसी लड़कियां, बहने लगी गाड़ियां

Story Loader