25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टीकमगढ़ में भारी बारिश, कलेक्टर बंगला सहित कई ऑफिसों में भरा पानी, छात्रावास में फंसी लड़कियां, बहने लगी गाड़ियां

बारिश का पानी घर, दुकानों सहित सरकारी और प्राइवेट ऑफिसों यहां तक की गर्ल्स होस्टल तक में भर जाने के कारण छात्राओं से लेकर कर्मचारियों तक को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में राहत और बचाव के लिए होमगार्ड की टीम को भी मैदान में उतरना पड़ा।
2 min read
Google source verification
टीकमगढ़ में भारी बारिश, कलेक्टर बंगला सहित कई ऑफिसों में भरा पानी, छात्रावास में फंसी लड़कियां

टीकमगढ़ में भारी बारिश, कलेक्टर बंगला सहित कई ऑफिसों में भरा पानी, छात्रावास में फंसी लड़कियां

टीकमगढ़. प्रदेश में पिछले दो घंटों से हो रही लगातार बारिश के कारण कई जिलों में त्राही-त्राही मच गई है। सडक़ से बहता हुआ बारिश का पानी घर, दुकानों सहित सरकारी और प्राइवेट ऑफिसों यहां तक की गर्ल्स होस्टल तक में भर जाने के कारण छात्राओं से लेकर कर्मचारियों तक को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में राहत और बचाव के लिए होमगार्ड की टीम को भी मैदान में उतरना पड़ा। हालात यह हो गए कि कई जगह दो पहिया और चार पहिया वाहन भी जल भराव में डूब गए और गाड़ियां बहने लगी।

पहले उमस फिर भारी बारिश
बुधवार को प्रदेशभर में सुबह से लेकर दोपहर तक गर्मी का कहर रहा, लोग उमस से परेशान होते रहे, यहां तक गर्मी से राहत पाने के लिए उन्हें कूलर और एसी का उपयोग भी करना पड़ा, लेकिन दोपहर बाद से जो बारिश शुरू हुई, उससे पहले तो लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई, लेकिन थोड़ी देर बाद ही जब बारिश का कहर बरसने लगा तो लोग जहां थे, वहीं फंसे रह गए। चूंकि अधिकतर लोगों का शाम का समय ऑफिस से छूटने का होता है, ऐसे में वे काफी समय तक ऑफिसों से बाहर भी नहीं निकल पाए। राजधानी भोपाल, टीकमगढ़, इंदौर उज्जैन सहित अन्य जिलों में बुधवार को जोरदार बारिश हुई।

कलेक्टर बंगला और जनपद पंचायत में भरा पानी
लगातार बारिश के कारण टीकमगढ़ में कलेक्टर बंगला और जनपद पंचायत में जल भराव हो गया। बारिश का पानी सडक़ से लेकर ऑफिस तक भर गया, कई दुकानों और घरों में भी बारिश का पानी भर जाने से लोगों को नुकसान उठाना पड़ा। क्योंकि शहर के कई निचले इलाकों में जमकर जल भराव हो गया है। इस कारण कलेक्टर बंगला, जनपद पंचायत कार्यालय, राजमहल, पटला मोहल्ला, बाजारा इलाका, ताल दरवाजा आदि क्षेत्रों में जल भराव से लोगों को बारिश की शुरूआत में ही परेशान होना पड़ रहा है।