23 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Niwari Manish Jha Video Viral: 500-500 रुपये के नोटों की गड्डियां गिनते कैमरे में कैद हुईं मनीषा झा

Manish Jha Video Viral: वीडियो वायरल होने के बाद महिला बाल विकास विभाग में मचा हड़कंप, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती में भ्रष्टाचार के लग रहे आरोप।
2 min read
Google source verification
Manish Jha Video Viral

anganwadi recruitment corruption allegations manisha jha video, नोट गिनते हुए मनीषा झा (Source-Patrika)

Niwari Manish Jha Video Viral: मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले में बुधवार को वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी प्रशासक मनीषा झा का नोट गिनते हुए वीडियो सामने आया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद महिला बाल विकास विभाग में हड़कंप मच गया और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती में भ्रष्टाचार के आरोप लगने लगे हैं। वीडियो सामने आने के बाद विभाग और प्रशासन ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है तो वहीं मनीषा झा से फोन पर संपर्क नहीं हो पा रहा है। पत्रिका सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

देखें वीडियो-

500-500 के नोट गिनते वीडियो वायरल

बुधवार को सोशल मीडिया पर वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी मनीषा झा का एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में मनीषा झा 500-500 रुपये के नोटों की दो गड्डियां गिनती दिख रही हैं। उनके साथ कुछ लोग भी कमरे में बैठे हुए हैं, जो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती को लेकर बात कर रहे हैं। इतना ही नहीं वीडियो में तहसीलदार और एसडीएम स्तर से फाइल चलने एवं पंचायत विभाग द्वारा आपत्ति दर्ज कराने जैसी बातें भी कही जा रही हैं। जिससे आंगनबाड़ी में कार्यकर्ता पद पर भर्ती के लिए लेन-देन किए जाने का मामला समझ आ रहा है।

कौन हैं मनीषा झा?

मनीषा झा का मूल पद सुपरवाइजर का है लेकिन वो वर्तमान में प्रभारी प्रशासक वन स्टॉप, भर्ती प्रक्रिया प्रभारी और लिपिक की जिम्मेदारी भी संभाल रही हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद में अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती प्रक्रिया में दस्तावेजों और अंकसूचियों को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही पिछले कुछ वर्षों में हुईं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की नियुक्तियों की जांच की मांग भी उठ रही है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद जब मनीषा झा से संपर्क करने की कोशिश की फोन पर बातचीत नहीं हो पाई है।