30 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ओरछा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, ‘अंत्योदय से आत्मनिर्भर’ के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ेगी भाजपा

BJP State Working Committee Meeting: पीएम नरेन्द्र मोदी की 25 साल की जनसेवा को जनता तक ले जाने चलेगा अभियान, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में डाला गया राजनीतिक प्रस्ताव, राजनीतिक और सामाजिक चुनौतियों के लिए फिर से तैयार किए जाएंगे कार्यकर्ता।
2 min read
Google source verification
bjp state working committee meeting

bjp state working committee meeting orchha, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक (Source-X BJP Madhya Pradesh)

BJP State Working Committee Meeting: श्रीराम राजा सरकार की नगरी मध्यप्रदेश के ओरछा में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पहले दिन जहां राजनीतिक प्रस्ताव डाला गया, तो वहीं सत्ता, संगठन और आमजन के बीच समन्वय बनाने की बात कही गई। इसके साथ ही बैठक में सरकार और संगठन के सामने मौजूद राजनीतिक एवं सामाजिक चुनौतियों पर चर्चा हुई। इन चुनौतियों के बीच पार्टी का पक्ष जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करने पर भी मंथन किया गया।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

ओरछा में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पदाधिकारियों के पंजीयन के बाद प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अन्य पदाधिकारियों के साथ ध्वजारोहण किया। इसके बाद सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इसके बाद पहले सत्र में प्रदेशाध्यक्ष खंडेलवाल ने स्पष्ट किया गया कि हमें पार्टी वरिष्ठों के मार्गदर्शन, कार्यकर्ताओं की अपेक्षा और जनता की आशाओं को पूरा करना होगा। उन्होंने सामाजिक चुनौतियों का सामना करना के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के आगे बढ़कर काम करने की बात कही।

'विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने लिए बढ़ रहे आगे'

बैठक के बाद प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी ने बताया कि बैठक में शासन के माध्यम से जनसेवा, वैचारिक विस्तार से जनसेवा के मार्ग को प्रशस्त करने पर चर्चा की गई। हम 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए आगे बढ़ रहे है। यह बैठक संगठनात्मक दृष्टि से नहीं सुशासन, समरसता, सांस्कृति गौरव और विकसित मध्य प्रदेश के विचार को आगे बढ़ाने वाली साबित होगी। ओरछा की यह बैठक भगवान राम के सुशासन और राष्ट्र गौरव की प्रेरणा देगी। पदाधिकारी, कार्यकर्ता आने वाले समय में संगठनात्मक और जनसेवा की गतिविधियों को और आगे गति दें, इस पर मंथन हुआ है।

प्रधानमंत्री के जनसेवा को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य

बैठक में निर्णय लिया गया है कि पार्टी सेवा ही संकल्प अभियान के तहत 13 कार्यक्रम करेगी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 सालों के कार्यों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही पार्टी अंत्योदय से आत्मनिर्भर तक, सुशासन से समृद्धि तक, संस्कृति से स्वा​भिमान तक के संकल्प के साथ आगे बढ़ेगी। प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी ने कहा कि श्रीराम राजा सरकार की नगरी में हुई इस बैठक में यहां के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिस प्रकार से आवभगत की है, उससे हमारे संबंध और प्रगाढ़ हुए है। कार्यसमिति की यह बैठक बुंदेलखंड के विकास को नई प्रगति, ऊंचाई की नई उड़ान देने का काम करेगी।

बैठक में यह रहे शामिल

बैठक में प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्‍द्र सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया, वीरेन्‍द्र कुमार, संसदीय बोर्ड के सदस्‍य सत्‍यनारायण जटिया, राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष लालसिंह आर्य, राष्‍ट्रीय महामंत्री गजेन्‍द्र सिंह पटेल, राष्‍ट्रीय मंत्री कविता पाटीदार, राष्‍ट्रीय प्रकोष्‍ठ संयोजक व सांसद विष्‍णुदत्‍त शर्मा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राष्‍ट्रीय सह मीडिया संयोजक आशीष उषा अग्रवाल, सांसद फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते, माखन सिंह, हरिशंकर खटीक, अनिल जैन सहित तमाम पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।