20 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टीकमगढ़ की 1000 एकड़ भूमि पर बनेगा विशाल औद्योगिक क्षेत्र,UP के 35 निवेशकों ने जताई सहमति, हजारों को मिलेगा रोजगार

Jatara Industrial area: यूपी के निवेशकों के साथ बैठक में मिली सहमति, सरकार देगी हर प्रकार की सुविधा। जतारा में 1000 एकड़ पर विकसित होगा नवीन औद्योगिक क्षेत्र।
2 min read
Google source verification
industrial area jatara up investors investment

Jatara Industrial area: जतारा में 1000 एकड़ पर विकसित होगा नवीन औद्योगिक क्षेत्र (फोटो सोर्स- Patrika)

Development News: मुख्यमंत्री की क्षेत्रीय औद्योगिक विकास नीति के अंतर्गत टीकमगढ़ जिले में औद्योगिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। जिले की जतारा एवं पलेरा तहसील में औद्योगिक क्षेत्र (Jatara Industrial area)विकसित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यहां पर लगभग एक हजार एकड़ में औद्योगिक क्षेत्र विकसित होगा और यहां पर यूपी के 35 निवेशक निवेश करेंगे।

जिले के जतारा में नवीन औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। उक्त औद्योगिक क्षेत्र के विकास के संबंध में कार्यकारी संचालक एमपीआईडीसी प्रतुल चंद्र सिन्हा द्वारा कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के साथ विभिन्न विभाग के अधिकारियों से संयुक्त चर्चा की गई। इस पर कलेक्टर ने जिले के अधिकारियों को इस नवीन औद्योगिक क्षेत्र में बिजली, जल एवं अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया था।

यूपी के व्यापारियों के साथ बैठक

यहां पर उद्योग स्थापित करने के लिए एमपीआईडीसी के कार्यकारी संचालक ने उत्तर प्रदेश के झांसी एवं मऊरानीपुर में उद्योगपतियों, चेंबर ऑफ कॉमर्स, उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल एवं विभिन्न औद्योगिक संगठनों से निवेश करने के लिए चर्चा की। उन्हें निवेश के लिए शासन स्तर से दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। बैठक में जतारा औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगों की स्थापना के लिए उपलब्ध भूमि, अधोसंरचना एवं मूलभूत सुविधाओं की जानकारी दी गई। सुविधा के लिए औद्योगिक क्षेत्र में ईटीपी, एसटीपी, स्कूल, पार्क, बैंक, एटीएम, पुलिस थाना, फायर स्टेशन, सड़क, नालियां, स्ट्रीट लाइट, पानी की सुविधा देने एवं उद्योग स्थापित करने शासन से दी जाने वाली अन्य सुविधाओं के बोर में बताया। साथ ही जानकारी दी कि जतारा यूपी के झांसी, प्रदेश के छतरपुर से सीधी कनेक्टिविटी वाला स्थान है।

निवेशकों ने दी सहमति, सिंगल विंडों की मांग

बैठक के दौरान झांसी एवं मऊरानीपुर के निवेशकों ने निवेश पर सहमति दी है। साथ ही मध्य प्रदेश शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सिंगल विंडो सिस्टम से संबंधित विभिन्न जानकारी चाही है। इसे लेकर कार्यकारी संचालक ने पूरी जानकारी देने के साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। इस पर झांसी के 15 तथा मऊरानीपुर के 20 निवेशकों ने स्वीकृति प्रदान की है।

लगातार उठाया जा रहा था मामला

विदित हो कि जतारा विधायक हरिशंकर खटीक द्वारा जतारा क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने के लिए लगातार विधानसभा में मामला उठाया जा रहा था। इस पर वृहद उद्योग निवेश विभाग द्वारा जमीन आवंटन न होने की बात कही गई थी। इस पर विधायक खटीक ने प्रशासन से जमीन आवंटन कराने के बाद इसी सत्र में फिर से सवाल उठा कर उद्योग स्थापित कराने को लेकर सवाल पूछा था। विधायक खटीक यहां पर रासायनिक खाद और खनिज से जुड़े वृहद उद्योग को लेकर मांग कर रहे थे। जिस पर सहमति मिलने पर उद्योग स्थापित करने की बात कही गई थी।