4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दतिया उपचुनाव: ‘जब कार्यकर्ता की जगह अधिकारी बोलने लगे…’, हार के बाद पूर्व सीएम की बहू का पोस्ट वायरल

Datia Bypoll Result: दतिया उपचुनाव में मिली हार के बाद पूर्व सीएम की बहु का फेसबुक पोस्ट चर्चा में रहा। उपचुनाव में कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6000 से ज्यादा मतों से हराया।
2 min read
Google source verification
datia bypoll result uma bharti bahu umita singh facebook post bjp infighting

Datia Bypoll Result: पूर्व सीएम की बहु के फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप (फोटो सोर्स- chatgpt)

Umita Singh Facebook Post On Datia Bypoll Result: सोमवार को दतिया विधानसभा उपचुनाव में मिली हार के बाद एक तरफ जहां भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने पार्टी में भितरघात का स्पष्ट संकेत दिया। वहीं, दूसरी तरफ टीकमगढ़ में जिला पंचायत अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की बहु उमिता राहुल सिंह का दतिया चुनाव के परिणाम पर किया गया फेसबुक पोस्ट भी चर्चा का विषय बन गया है।

इस लिंक पर क्लिक कर के देखें फेसबुक पोस्ट- उमिता राहुल सिंह

जब कार्यकर्ता की जगह अधिकारी बोलने लगे…

भाजपा समर्थित टीकमगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष उमिता राहुल सिंह ने दतिया उपचुनाव के परिणाम के बाद एक फेसबुक पोस्ट लिखा। उन्होंने इस पोस्ट पर लिखा कि- 'जब कार्यकर्ता की जगह अधिकारी ये बोलने लगे कि हमारी पहुंच ऊपर तक है, तब तब परिणाम विपरीत ही आयेंगे। #जमीनी_कार्यकर्ता।' उमिता सिंह का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को दतिया उपचुनाव में मिली हार पर कटाक्ष के तौर पर देखा रहा है। हालांकि, पोस्ट में कही पर भी दतिया उपचुनाव का जिक्र नहीं है।

कौन है उमिता सिंह?उमिता राहुल सिंह फेसबुक पोस्ट

बता दें कि, उमिता सिंह मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती के भतीजे राहुल सिंह लोधी की पत्नी है। उमिता सिंह टीकमगढ़ जिला पंचायत की अध्यक्ष है। राहुल सिंह पूर्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रह चुके है।

आशुतोष तिवारी ने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर लगाया आरोप

दतिया विधानसभा उपचुनाव के परिणाम सामने आते ही प्रदेश की सियासत गरमा गई। बीजेपी के अंदरखाने भी हलचल हुई। दतिया में भाजपा क्षेत्रीय नेताओं को जुटाने में विफल रही। बाहरी नेता जातिगत समीकरण साधने में सफल नहीं हो सके। अभी तक चुप रहे पार्टी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी उपचुनाव के परिणाम आने के बाद इस मुद्दे पर मुखर हो गए। उन्होंने पार्टी में भितरघात का स्पष्ट संकेत दिया। आशुतोष तिवारी ने यह कहकर अपना दर्द व्यक्त किया कि "बीजेपी को मां कहने वालों ने ही ऐसा मजाक किया।"

कांग्रेस के घनश्याम सिंह तीसरी बार बने विधायक

दतिया विधानसभा में हुए उपचुनाव में सोमवार 3 अगस्त को हुई काउंटिंग में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6 हजार 29 वोटों से हरा दिया। इससे पहले भी यह सीट कांग्रेस के पास ही थी। बता दें कि, घनश्याम सिंह दतिया विधानसभा सीट से तीसरी बार विधायक चुने गए है। इससे पहले वह 1993 और 2003 में भी विधायक चुने जा चुके है।