15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘स्कूटर से कूदकर बचा, चेहरे पर लगी चोट’, जतारा में छात्र ने सुनाई अपहरण की कहानी, CCTV ने खोला राज

Jatara Student Kidnapping Story: 12 वर्षीय छात्र ने स्कूटर सवार पर अपहरण की कोशिश का आरोप लगाकर हड़कंप मचा दिया। पुलिस ने CCTV खंगाला तो कहानी ही उलट गई।
2 min read
Google source verification
12 year old student kidnapping story cctv video reveals truth

Jatara Student Kidnapping case: छात्र में स्कूल में सुनाई झूठी अपहरण की कहानी (फोटो सोर्स- Chatgpt)

Jatara Student Kidnapping CCTV: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में एक 12 साल बच्चे ने पुलिस को चकरघिन्नी बना दिया। जिले के जतारा क्षेत्र में कक्षा 6वीं के एक 12 वर्षीय छात्र ने न सिर्फ स्कूल प्रबंधन, बल्कि अपने परिजनों को परेशान कर दिया। स्कूल में चोटिल होकर पहुंचे छात्र ने जब वहां खुद के अपहरण की कहानी सुनाई तो सभी सकते में आ गए। इस पर पूरा स्कूल प्रबंधन बच्चे को लेकर थाने पहुंचा।

यहां पर पुलिस ने जैसे ही दिन-दहाड़े अपहरण के प्रयास की बात सुनी तो वह पिथ परेशान हो उठी। साथ ही आरोपियों तलाश जुट गई, लेकिन जब घटना की हकीकत सामने आई तो सभी सिर पीटते दिखाई दिए। खबर में सीसीटीवी फुटेज दिखाने से बच्चे की पहचान उजागर हो सकती है इसलिए, उसे खबर में नहीं जोड़ा गया है।

बच्चे ने सुनाई अपहरण की कहानी, कहा- स्कूटर वाले ने दी लिफ्ट

दरअसल, जतारा के रहने वाले 12 वर्षीय छात्र प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को स्कूल पहुंचा तो उसके चेहरे से खून निकल रहा था। छात्र की यह हालत देखकर स्कूल के प्राचार्य ने उससे कारण पूछा तो उसने अपने अपहरण का प्रयास होने की घटना बताई। छात्र ने बताया कि जब वह स्कूल आ रहा था तो मदन सागर तालाब के रास्ते में अज्ञात स्कूटर चालक ने उसे रोका और स्कूल तक छोड़ने की बात कहते हुए लिफ्ट दी। जब वह अपने स्कूल के सामने पहुंचा तो उसने रोकने के लिए कहा, लेकिन चालक ने रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी। इसके बाद उसने स्कूटर से कूद कर खुद का बचाया।

स्कूल प्रबंधन ने पुलिस से की शिकायत

यह जानकारी होते ही स्कूल प्रबंधन बच्चे को लेकर थाने पहुंचा और सूचना दी। वहीं पुलिस ने बच्चे को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया और तत्काल पुलिस टीम को घटना की जांच कर आरोपी की शिनाख्त करने को कहा। इस घटना की जानकारी लगते ही छात्र के पिता और अन्य लोग भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। यहां पर सभी लोग परेशान थे। लोगों का कहना था कि यदि इस प्रकार से घटनाएं होगी तो बच्चे स्कूल कैसे जाएंगे। लोग बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखे।

सीसीटीवी में साइकिल से जाता दिखा

बच्चे के साथ अपहरण जैसी घटना की जानकारी होते ही पुलिस सक्रिय हो गई और उसने बच्चे के घर से स्कूल तक की सड़क के सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए। पुलिस जल्द से जल्द आरोपी की शिनाख्त कर उसे गिरफ्तार करने का प्लान बना रही थ। वहीं जब सीसीटीवी फुटेज सामने आए तो कहानी ही अलग निकली। उसमें बच्चा साइकिल से जाता दिख रहा है। वही वह स्कूल के पास गिरने से चोटिल हो गया था। साइकिल से स्कूल जाते दिखाई देने पर पुलिस को शक हुआ कि जब यह साइकिल से था तो ऐसे में वह किसी से लिफ्ट मांगने या देने का सवाल ही पैदा नहीं होता है। इसके बाद पुलिस ने जब बच्चे से पूरी बात पूछी तो वह जवाब नहीं दे सका। पुलिस का कहना है कि बच्चे ने मन से यह कहानी गढ़ी है और उन्होंने घटना को झूठ बताया है। वहीं इस मामले के बाद जब छात्र के पिता से पूछा तो वह बात करने को तैयार नहीं हैं।

साइकिल से जाते समय गिरा, बनाई झूठी कहानी

सीसीटीवी में बच्चा साइकिल से स्कूल जाता दिख रहा है, उससे ही वह गिरा है। फुटेज में एक युवक स्कूटर से जाता भी दिख रहा है. ऐसे में ऐसा कुछ प्रतीत नहीं हा रहा है कि उसने अपहरण का प्रयास किया है। बच्चा इस प्रकार की कहानी क्यों बना रहा है, जांच की जा रही है।- कमल सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी, जतारा।