मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को मिंटो हॉल स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष स्वास्थ्य आग्रह पर बैठ गए। इस दौरान सीएम धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों और सामाजिक संगठनों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए चर्चा करेंगे, साथ ही कुछ लोगों लोगों को कार्यस्थल पर भी बुलाया गया है। चौहान ने कहा कि कोरोना को खत्म करने के इस अभियान में हर व्यक्ति के जनसहयोग के लिए प्रदेश में 'मैं कोरोना स्वयं-सेवक हूं' अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। कोई भी व्यक्ति 181 नंबर पर संपर्क कर कोरोना वॉलिंटियर के रूप में अपना पंजीयन करवा सकता है।