
मिठाई, पनीर, मावा सब कुछ नकली, त्योहार पर खरीदने से पहले दें ध्यान
त्योहारों पर मोटी कमाई करने के लिए दुकानदार पनीर, मावा और मिठाईयों में जमकर मिलावट करते हैं, चूंकि ये लोग ऐसी चीजों की मिलावट करते हैं, जो होती खाने लायक ही है, लेकिन उसकी कीमत बहुत कम होने के कारण दुकानदार को उससे ज्यादा कमाई हो जाती है, इसी कारण वे लालच के चलते मिलावट खोरी करने लगते हैं, ऐसे ही कुछ मामले खाद्य विभाग के सामने आए हैं।
मिलावट को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम लैब से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद एडीएम कोर्ट में प्रकरण प्रस्तुत किए हैं। इनमें न्यू कृषि मंडी रोड स्थित कृष्णा रेस्टोरेंट के मावा और पेड़ा में मिलावट निकली है। जबकि बड़झिरी स्थित मां भवानी किराना स्टोर से बेची जा रही चना दाल भी अवमानक पाई गई। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके वर्मा ने बताया कि अब एडीएम कोर्ट से इन पर जुर्माने किए जाएंगे। वहीं दो दूध डेयरी श्री बांके बिहारी स्वीट्स कोलार रोड का दूध अवमानक मिला है। और जन डेयरी और श्री कृष्णा डेयरी के दूध में फैट की मात्रा कम पाई गई।
शिकायत पर सैंपलिंग
सीहोर स्थित दुग्ध उत्पादन कंपनी जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स के संबंध में मिली शिकायत के बाद सैंपलिंग की गई है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि शिकायतकर्ता ने यहां कृत्रिम रसायनों का उपयोग कर पनीर तैयार करने की शिकायत की है। इसके बाद टीम ने अरेरा हिल्स स्थित मुख्यालय में संचालित स्टॉल्स और अयोध्या बायपास स्थित स्टॉकिस्ट उमंग इंटरप्राइजेज से सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे हैं.
नकली मावा और मिठाई की पहचान
-मावा खरीदने से पहले आप उसमें आयोडीन की २ बूंदे डालें, अगर मावे का रंग काला हो जाए तो समझें उसमें मिलावट है।
-मावा बहुत अधिक दानेदार है तो समझे इसमें मिलावट है, क्योंकि मावा एकदम चिकना होता है।
-मिठाई पर लगे चांदी के वर्क को आप जलाकर चेक कर सकते हैं, नकली वर्क होगा तो उसे जलाने पर गोली बन जाएगी, असली वर्क जलने के बाद ग्रे कलर के कागज जैसे दिखाई देगा।
-इसी प्रकार मिठाई खरीदना है तो विश्वसनीय दुकानों से खरीदें, मिठाई अगर किसी नई दुकान से खरीद रहे हंै तो चख कर भी देख लें, क्योंकि अगर वह खराब होगी तो टेस्ट में भी पता चल जाएगा।
-अधिकतर दुकानदार मोटी कमाई करने के चक्कर में कुछ ऐसी चीजें भी मावे और मिठाईयों में मिला देते हैं, जिससे सेहत को कोई नुकसान नहीं होता, लेकिन वह बहुत सस्ती सामग्री मिलाते हैं, जैसे शक्कर अधिक मात्रा में मिला देना, मावे और मिठाई में आलू या शकरकंद मिला देना आदि।
Published on:
13 Aug 2023 10:22 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
