28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में धमाल मचाने आ रही तारक मेहता का उल्टा चश्मा की टप्पू सेना

Tapu Sena in MP: दो दिवसीय पारिवारिक सिंधी मेले का आयोजन 12, 13 अप्रैल को, मेले में टप्पू सेना करेगी धमाल, तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फेम टप्पू सेना के गोली, गोगी और टप्पू करेंगे धमाल...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 10 Apr 2025, 11:09 AM IST

Tapu Sena in MP

Tapu Sena in MP

Tapu Sena in MP: लालघाटी के सुंदरवन गार्डन में दो दिवसीय पारिवारिक सिंधी मेले (Pariwarik Sindhi Mela) का आयोजन 12 और 13 अप्रेल को किया जाएगा। इस मेले में खास आकर्षण का केंद्र तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Tarak Mehta ka Ulta Chashma) की टप्पू सेना (Tapu Sena in MP) होगी। इसके साथ ही अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी, इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।

मेले का मीडिया पार्टनर पत्रिका

सिंधी मेला समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर पत्रिका होगा। इस आयोजन की तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। मेला समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी ने बताया कि मेले में सिंधी संस्कृति की झलक दिखाई देगी। मेले को आकर्षक बनाने के लिए कई कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।

12 अप्रेल को अपनी कला से पहचान बना चुकी देसी लेडी गागा (पिंकी मैदासानी, पिकॉक) की प्रस्तुति होगी। इसी प्रकार 13 अप्रेल को तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फेम टप्पू सेना के गोली, गोगी व टपू को विशेष रूप से आमंत्रित है। साथ ही युवाओं और बच्चों की पसंद को के लिए सिफ़ोनी बैंड की प्रस्तुति भी होगी।

ये भी पढ़ें: एमपी में भीषण गर्मी, बदला स्कूलों का समय, हीट स्ट्रोक ALERT, IMD ने जारी की एडवाइजरी
ये भी पढ़ें: ED का बड़ा खुलासा, जीजा और साला मिलकर खपाते थे सौरभ की काली कमाई