10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

EXTRA SHOT : इस खतरनाक ब्रिज से रोज गुजरते हैं 10,000 वाहन, फिर भी किसी का ध्यान नहीं गया

40 साल पुराना ब्रिज शहर के दो हिस्सों को जोडऩे का मुख्य जरिया, भारत टॉकीज ओवर ब्रिज की कई रैलिंग टूटी, मरम्मत के नाम पर केवल औपचारिकता
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Manish Gite

•

Updated: 15 Oct 2015, 9:40 AM IST

Ten thousand vehicles pass daily

Ten thousand vehicles pass daily

(भोपाल टॉकीज स्थित रेलवे ओवर ब्रिज। यह शहर का सबसे व्यस्ततम ओवर ब्रिज है, जिस पर से प्रतिदिन अनुमानतः दस हजार वाहन गुजरते हैं। सालों पहले यह ब्रिज अपनी उम्र पूरी कर चुका है। कई बार पत्रिका ने खबरें प्रकाशित कर पुल की जर्जर स्थित शासन से लेकर प्रशासन तक बताई। बावजूद इसके किसी ने ध्यान नहीं दिया और हादसे के रूप में इनकी लापरवाही आज हादसे के रूप में सामने आ गई।)


भोपाल। शहर के दो भागों को जोडऩे वाला भारत टॉकीज के पास स्थिति ओवर ब्रिज खस्ताहाल हो रहा है। यहां से हर रोज करीब दस हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं। बावजूद इसके मरम्म्मत के नाम पर केवल औपचारितकता ही पूरी की गई। यहां की कई जालियां टूट गई है और ब्रिज पर लगे पोल भी यहां टूटे पड़े हैं।


रेलवे स्टेशन नंबर और इसके आसपास की बड़ी आबादी को मुख्य शहर से जोडऩे का जरिया है। इसका निर्माण 1975 में हुआ था। करीब 40 साल पुराने इस ब्रिज की देखभाल न होने से इसके कई हिस्से जर्जर हो गए है। स्थिति ये है कि फुटपाथ के पास तो दरारें पड़ चुकी हैं। वहीं इसकी रैलिंग पर लगी कई जालियां भी टूट चुकी हैं। इसके रखरखाव को लेकर कई बार सवाल उठाए मगर काम के नाम पर केवल औपचारिकता ही पूरी की गई। इस अनदेखी के कारण यहां कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है। इसकी मरम्मत की जिम्मेदारी पीडब्लूडी की है।


मुख्य शहर से जोडऩे का जरिया
शहर के दो हिस्सों को जोडऩे में इस शहर की अहम भूमिका है। वहीं अशोका गार्डन की अस्सी फीट सड़क बनने के बाद भेल क्षेत्र का ट्रैफिक भी यहां से होकर शहर पहुंचता है।