
बेर खिलाने के बहाने आठ साल की मासूम से किया बलात्कार, आरोपी खुद भी है बेटी का पिता
भोपाल। जहांगीराबाद निवासी एक छात्रा से उसके मकान में रहने वाले युवक ने सरेराह अश्लील हरकत कर दी। छात्रा फल का ठेला लगाने वाले अपने पिता को तरबूज पहुंचाने युवक के साथ गई थी। इस दौरान रास्ते में सुनसान जगह पर आरोपी ने अश्लील हरकत दी। छात्रा के विरोध करने वो उसे घर पहुंचा कर भाग निकला। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
युवक का परिवार अपने गांव पर है
पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाली 19 वर्षीय युवती 12वी कक्षा की छात्रा है। छात्रा के पिता एमपी नगर इलाके में फल का ठेला लगाते हैं। शनिवार दोपहर करीब एक बजे फल खत्म हो जाने पर उन्होंने पत्नी को फोन कर बेटी से फल भिजवाने को कहा। उनके घर पर ही 25 वर्षीय शादीशुदा राकेश सूर्यवंशी किराए से रहता है। लाक डाउन में युवक का परिवार अपने गांव पर है।
शिकायत दर्ज करवाई
मकान मालकिन ने धूप अधिक होने पर युवक को बेटी के साथ बाइक से पिता को तरबूज पहुंचाने के लिए भेजा। लौटते वक्त शौर्य स्मारक के पास आरोपी ने सून सान सड़क पर छात्रा से अश्लील हरकत कर दी। छात्रा के विरोध करने पर वो उसे घर पहुंचा कर भाग गया। देर रात काम से लौटे पिता को पीडिता ने आपबीती बताई और थाने पहुंच कर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
Updated on:
25 May 2020, 3:15 PM IST
Published on:
25 May 2020, 3:15 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.