29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजधानी की पुलिस ढूंढ रही भोलेनाथ, महिलाएं पूछ रहीं कहां गए भगवान

इन दिनों राजधानी की पुलिस चरितार्थ कर रही है। पुलिस शहर के गली मोहल्लों में भगवान भोलेनाथ को ढूंढ रही है। पुलिस के साथ शहर की महिलाएं भी भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग को गली-मोहल्ले में घुसकर ढूंढ रही हैं। महिलाएं पुलिस से पूछ रही हैं कि हमारे भोलेनाथ कहां गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Rohit Prasad Verma

•

Updated: 6 Nov 2024, 11:29 AM IST

Capital police is searching for Bholenath, women are asking where God has gone

Capital police is searching for Bholenath, women are asking where God has gone

दिवाली की रात चोरी हो गई थी भगवान भोलेनाथ की शिवलिंग

भोपाल. हे खग मृग हे मधुकर सैनी, तुम देखी सीता मृग नैनी। रामायण की इस चौपाई हो इन दिनों राजधानी की पुलिस चरितार्थ कर रही है। पुलिस शहर के गली मोहल्लों में भगवान भोलेनाथ को ढूंढ रही है। पुलिस के साथ शहर की महिलाएं भी भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग को गली-मोहल्ले में घुसकर ढूंढ रही हैं। महिलाएं पुलिस से पूछ रही हैं कि हमारे भोलेनाथ कहां गए।

दरअसल मामला यह है कि शहर की अशोका गार्डन की सुभाष कॉलोनी में दीपावली की रात भगवान भोलेनाथ की शिवलिंग चोरी हो गई। यहां चर्च गेट के पास पेड़ के नीचे भोलेनाथ की शिवलिंग रखी हुई थी। कॉलोनी सहित आसपास क्षेत्र में रहने वाली महिलाएं रोजाना सुबह शिवलिंग पर जल चढ़ाने और पूजा अर्चना करने जाती थीं। दीपावली की अगली सुबह जब महिलाएं पूजा करने पहुंची तो वहां से शिवलिंग गायब मिले। श्रद्धालुओं ने मामले की सूचना अशोका गार्डन पुलिस को दी।

हमें वापस दिलवा दो भोलेनाथ

इस क्षेत्र की महिला श्रद्धालुओं ने बताया कि हम जगह-जगह गली-मोहल्ले में घूम कर भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग को ढूंढ रहे हैं। पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई है। पुलिस भी भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग की तलाश कर रही है। यहां के कुछ लोग नहीं चाहते थे कि हम लोग भगवान भोलेनाथ की पूजा करें। कुछ असामाजिक तत्वों ने भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग को चोरी कर लिया। इससे हम भगवान भोलेनाथ की पूजा भी नहीं कर पा रहे हैं। हम चाहते हैं कि जल्द से जल्द भोलेनाथ की शिवलिंग हमें वापस मिल जाए, ताकि हमारी पूजा वापस से शुरू हो सके।

चोरों को भगवान का भी खौफ नहीं

पहले लोग चोरी-डकैती जैसे बुरे काम करने से डरते थे। उन्हें भगवान और कानून का डर होता था, लेकिन अब बदमाशों के मन से भगवान और कानून दोनों का डर खत्म होता जा रहा है। यही वजह है कि अब चोर भगवान को भी नहीं बख्श रहे हैं। कभी मंदिर से भगवान की मूर्ति चोरी कर रहे हैं, तो कभी प्रतिमाओं के गहने और दान पेटी उड़ा ले जाते हैं। राजधानी में भी भगवान की चोरी हो गई। इससे पहले भी कई मंदिरों से दान पेटी और प्रतिमाओं के गहने चोरी हो चुके हैं।

बड़ी खबरें

View All

भोपाल

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग