30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शरदोत्सव का शीतल चांद अपने साथ ले आया ठंडी हवाओं का झोंका

माह में पहली बार 15 डिग्री से नीचे पहुंचा न्यूनतम तापमान

less than 1 minute read
Google source verification
photo_6163205120196720579_y_2.jpg

भोपाल. शरदोत्सव के साथ शरद ऋतु की शुरुआत हो जाती है। शहर में पिछले एक सप्ताह से रात में सर्दी की आहट महसूस की जा रही है। उत्तरी हवाओं की वजह से माह में पहली बार शहर का न्यूनतम तापमान शनिवार को 14.7 डिग्री पर पहुंचा। माना जा रहा है कि अगले दो-तीन दिन में तापमान में गिरावट का यह दौर जारी रहेगा।
सर्दी का ट्रेंड पिछले साल जैसा ही
शहर में इस बार सर्दी का ट्रेंड पिछले साल की ही तरह है। अक्टूबर के आ खिरी सप्ताह में इस बार भी न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री पर है। पिछले साल भी आखिरी सप्ताह में ही 25 अक्टूबर के बाद पारा 14 डिग्री तक पहुंचा था। शहर में शनिवार को अधिकतम तापमान 32.8 व न्यूनतम 14.7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.8 व न्यूनतम 15.8 डिग्री था।
नवंबर में और बढ़ेगी सर्दी
अक्टूबर माह के बाद नवंबर में सर्दी और बढ़ेगी। 3 नवंबर के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ आने से न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है, इसके बाद सर्दी का एक स्पेल आएगा, इसी प्रकार 15 के आसपास फिर से पश्चिमी विक्षोभ की संभावना है, जिसके चलते बारिश, बौछारों की स्थिति बन सकती है। 18 से 20 नवंबर से सर्दी में बढ़ोतरी की उमीद है।
यह पोस्ट मानसून सीजन
मौ सम विशेषज्ञ अजय शुक्ला का कहना है कि मौसम के हिसाब से अभी पोस्ट मानसून सीजन चल रहा है। इसी प्रकार जनवरी,फरवरी को सर्दी का सीजन माना जाता है। अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर में पोस्ट मानसून सीजन रहता है। इस समय उत्तरी हवा आने से तापमान में गिरावट शुरू हो जाती है। 15 दिसंबर के बाद सर्दी में तेजी आ जाती है।