4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चुनाव चिन्ह में सिमटी पूरी गृहस्थी, केतली तो कोई सिलाई मशीन के साथ

विधानसभा की सात सीटों पर 96 प्रत्याशियों के बीच चुनावी जंग तेज, करीब 55 प्रत्याशियों को मिले पार्टी के अधिकृत सिंबल

2 min read
Google source verification
ek001.jpg

,,

भोपाल. राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त और राज्य राजनीतिक दलों के अतिरिक्त 41 निर्दलीयों को चुनाव चिन्ह निर्वाचन कार्यालय से बांटे गए हैं। इसमें किसी को सिलाई मशीन, किसी को शिमला मिर्च, किसी को सेब, किसी को टॉर्च, केक, चूड़ी, स्टंप, फलों से युक्त टोकरी, प्रेशर कुकर, गैस सिलेंडर, बिस्कुट, हांडी, अलमारी, कोट, टेलीफोन, पेनड्राइव, चप्पल, माचिस, बिस्कुट, बाल्टी, कैल्कुलेटर, कैमरा, केन, कैरम बोर्ड, फूलगोभी, सीसीटीवी कैमरा, जंजीर, चक्की, चपाती रोलर, शतरंज का बोर्ड, चिमनी, चिमटी आदि रखे थे। इन चुनाव चिन्ह में पूरी गृहस्थी सिमट कर आ गई है। इस बार सातों विधानसभा में 96 प्रत्याशी मैदान में हैं।

पार्टी के तय चुनाव चिन्ह बांटे गए

इस समय चुनाव प्रचार जोरों पर है। किसी के झंडे तो किसी के पेम्पलेट पर गृहस्थी से संबंधित चिन्ह दिखाई दे रहे हैं। राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त और राज्य राजनीतिक दलों के 55 प्रत्याशियों में से अधिकतर को उनकी पार्टी के तय चुनाव चिन्ह बांटे गए हैं। सातों विधानसभा में राष्ट्रीय पार्टी, भाजपा, कांग्रेस, बीएसपी, सपा, आम आदमी पार्टी व अन्य के ही 32 के लगभग प्रत्याशी हैं। जो प्रचार में जोर आजमाइश कर रहे हैं।

नरेला व गोविंदपुरा में दो बैलेट यूनिट लगेंगी

हर बार की तरह इस बार भी नरेला विधानसभा में सबसे ज्यादा 23 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसके बाद गोविंदपुरा विधानसभा में 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 16 प्रत्याशी से ज्यादा होने पर दो बैलेट यूनिट, बीयू लगाई जाती हैं। इस बार नरेला में 330 बूथ बनाए गए हैं, वहीं गोविंदपुरा में 369 बूथ हैं। ऐसे में इन दोनों विधानसभा के बूथों पर दो बीयू लगाई जाएंगी। चुनाव की तैयारियां की जा रही हैं। इधर मैदान में उतरे प्रत्याशी अपने चुनाव प्रचार में जोर आजमाइश करने में लगे हुए हैं। कुछ समय प्रचार के लिए बचा हुआ है।

192 चुनाव चिन्ह किए थे जारी
इसा बार निर्वाचन आयोग की तरफ से जूता, चप्पल, गैस सिलेंडर, कड़ाही, नूडल्स कटोरा, रोड रोलर, पिन के अलावा एसी, अलमारी, एप्पल, ऑटो रिक्शा, बेबी वॉकर, गुब्बारा, चूड़ियां, फलों से भरी टोकरी, बल्ला, बल्लेबाज, बैटरी टॉर्च, मोतियों का हार, बेल्ट, बेंच, साइकिल पंप, दूरबीन, बिस्कुट, ब्लैक बोर्ड, आदमी व पाल युक्त नौका, बक्सा, डबल रोटी, ब्रेड टोस्टर, ईंटें, ब्रीफकेस, ब्रुश, बाल्टी, केक, कैल्कुलेटर, कैमरा, केन, शिमला मिर्च, कैरम बोर्ड, फूलगोभी, सीसीटीवी कैमरा, जंजीर, चक्की, चपाती रोलर, शतरंज का बोर्ड, चिमनी, चिमटी, कोट, नारियल फार्म, कलर ट्रे और ब्रुश, कम्प्यूटर , माउस, चारपाई, क्रेन, घन, कटिंग फ्लायर, हीरा, डीजल पंप, डिश एंटीना, डोली, द्वारा हैंडल, दरवाजे की घंटी, ड्रिल मशीन, डंबल, कूड़ादान, कान की बालियां, बिजली का खंभा, लिफाफा, एक्सटेंशन बोर्ड, फब्बारा, कीप, प्रेसर कुकर सहित 192 चुनाव चिन्ह उम्मीदवारों को देने के लिए चारी किए गए थे।