3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

 प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों की पतली हालत पर हुई ऐसी बहस, मंत्री भी बरस पड़े

उस पर हद ये कि ठेका उन्हें मिला जो टेंडर के समय आवेदन ही नहीं कर सकी थी। यह चौंकाने वाला मामला 2013-14 और 2014-15 की दवा खरीदी का है। इसमें सिंगरौली, सीधी और शहडोल में दवा खरीदी में गड़बड़ी की गई।

3 min read
Google source verification

image

Juhi Mishra

Jan 05, 2017

scam, health department

scam, health department

भोपाल। प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा घोटालेबाजों की सेहत सुधारने में लगा है। दवा घोटालों की कड़ी में नया खुलासा हुआ है। अफसरों ने चेहतों को ठेका देेने के लिए टेंडर में चयनित कंपनियों को भी हटा दिया। टेंडर बुलाए गए तो जिन कंपनियों का चयन हुआ, उनकी जगह दूसरी ही कंपनियों को ठेका थमा दिया गया।

उस पर हद ये कि ठेका उन्हें मिला जो टेंडर के समय आवेदन ही नहीं कर सकी थी। यह चौंकाने वाला मामला 2013-14 और 2014-15 की दवा खरीदी का है। इसमें सिंगरौली, सीधी और शहडोल में दवा खरीदी में गड़बड़ी की गई।


वर्ष-2013-14 में इन जिलों में दवा खरीदी के लिए विज्ञापन होने पर 21 कंपनियों ने टेंडर भरजहां ा। इसमें से सात कंपनियों के टेंडर फायनल किए गए। अब नियमानुसार इन सात कंपनियों में ठेका दिया जाना था, किंतु जब खरीदी की गई तो इनकी बजाए सिंगरौली में आठ दूसरी और सीधी व शहडोल में भी छह-छह दूसरी कंपनियों को ठेका दे दिया गया।

इनमें से किसी कंपनी ने पहले टेंडर प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया था। एेसा ही खेल वर्ष-2014-15 की खरीदी में हुआ। इस बार 20 कंपनियों ने टेंडर भरा। इसमें से तीन कंपनियों के टेंडर खरीदी के लिए मंजूर कर दिए गए। जब बारी खरीदी की आई तो इन्हें किनारे करके सिंगरौली-शहडोल में सात-सात दूसरी और सीधी में आठ दूसरी कंपनियों को ठेका दे दिया गया।

कितने की खरीदी- जिन कंपनियों को ठेका दिया गया उनसे संबंधित वित्तीय वर्ष की पूरी खरीदी की गई। इसमें दवा से लेकर छोटे मेडिकल उपकरण-स्टेशनरी तक शामिल हैं। तीन जिलों की यह खरीदी एक हजार करोड़ से ज्यादा की है। इसमें बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई।


0 एक ओर प्रदेश में दवा की कमी है, वहीं दूसरी ओर दवा खरीदी में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। अफसरों की मिलीभगत है इसलिए, कार्रवाई नहीं होती। मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।
बाला बच्चन, प्रभारी नेता-प्रतिपक्ष, मप्र विधानसभा

इन्होंने टेंडर भरा
मेसर्स दलित इंटरप्राइजेस जबलपुर
कृष्णा एजेंसी जबलपुर
वंदना एसोसिएट जबलपुर
खंडेलवाल मेडिकल छिंदवाड़ा
पेंटामाउंट ट्रेडर्स जबलपुर
लाइफ केयर जबलपुर
सांई मेडिकल ग्वालियर
तुलसी मेडिकल ग्वालियर
अनुराग मेडिकल ग्वालियर
गुरुकृपा मेडिकल जबलपुर
सुरेश मेडिकल ग्वालियर
टाम ब्रान फार्मा रायसेन
पार्क बेंज लेबोरेट्रीज जबलपुर
आन्या मेडिकल सीहोर
सुपर सेल्स कारपोरेशन भोपाल
अमर मेडिकल रीवा
रामा मेडिकल एजेंसी जबलपुर
आदित्य इंटरप्राइजेस जबलपुर
श्रीपरमावती व्यंकटेश इंटरप्राइजेस जबलपुर
मारस मार्केटिंग जबलपुर
गोयल मेडिकल सिवनी

इनके टेंडर मंजूर
- कृष्णा एजेंसी जबलपुर
- अनुराग मेडिकल ग्वालियर
- तुलसी मेडिकल ग्वालियर
- वंदना एसोसिएट्स जबलपुर
- गुरुकृपा मेडिकल जबलपुर
- अमर मेडिकल जबलपुर
- रामा मेडिकल एजेंसी
जबलपुर

इन्हें दिए खरीदी ऑर्डर
सिंगरौली: सिद्धी विनायक सेल्स एजेंसी धार, मल्टी ट्रेड लिंक श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड कटनी, व्यंक्टेश ट्रेडर्स सहारनपुर राजगढ़, वैभव सेल्स एजेंसी जबलपुर, अथर्व इंटरप्राइजेज होशंगाबाद, तानिस इंटरप्राइजेस बालाघाट, सुपर सेल्स कारपोरेशन दमोह नाका जबलपुर, हर्षण ड्रग रमागोविंद पैलेस-रीवा
सीधी : कश्यप ट्रेडर्स रीवा, अथर्व इंटर. होशंगाबाद, सिद्धि विनायक सेल्स एजेंसी धार, वैभव सेल्स एजेंसी, अमर मेडिकल एंड जनरल एजेंसी रीवा, व्यंकटेश ट्रेडर्स राजगढ़
शहडोल: कश्यप ट्रेडर्स रीवा, अथर्व इंटरप्राइजेस होशंगाबाद, सिद्धि विनायक सेल्स एजेंसी धार, वैभव सेल्स एजेंसी, अमर मेडिकल एंड जनरल एजेंसी रीवा, व्यंक्टेश ट्रेडर्स राजगढ़।

ये भी पढ़ें

image


वर्ष- 2014-15
अनुराग मेडिकल ग्वालियर
तुलसी मेडिकल ग्वालियर
अनु सेल्स कारपोरशन भोपाल
सुपर सेल्स कारपोरेशन भोपाल
ब्रेम ब्रान फार्माटिकल्स इंदौर
अरुण फार्मा जबलपुर
पार्क बेंज लेबोरेट्रीज जबलपुर
आदित्य इंटरप्राइजेस जबलपुर
आदर्श बायोकेन जबलपुर
कृष्णा एजेंसी जबलपुर
वंदना एसोसिएट जबलपुर
रक्ति लाइफ केयर जबलपुर
गुरुकृपा मेडिकल जबलपुर
सुप्रा इंटरप्राइजेस जबलपुर
खण्डेलवाल मेडिकल छिंदवाड़ा
गजरी ट्रेडर्स इंदौर

संबंधित खबरें

स्पायरा बायोटेक इंदौर
अनमोल फार्मा जबलपुर
मेडीनोवा जबलपुर
एसएस इंटरप्राइजेस जबलपुर

इनके टेंडर मंजूर
- अनुराग मेडिकल स्टोर्स ग्वालियर
- तुलसी मेडिकल ग्वालियर
- खंडेलवाल मेडिकल छिंदवाड़ा

इन्हें दिए खरीदी ऑर्डर
सिंगरौली: तानिस इंटरप्राइजेस बालाघाट, वैभव सेल्स एजेंसी-जबलपुर, वेंकटेश ट्रेडर्स राजगढ़, सुलभ फार्मा-इंदौर, अथर्व इंटरप्राइजेस होशंगाबाद, सिद्धी विनायक सेल्स एजेंसी धार, हर्षण ड्रग रीवा
सीधी: वभैव सेल्स एजेंसी, व्यंकटेश ट्रेडर्स राजगढ़, अथर्व इंटरप्राइजेस होशंगाबाद, सिद्धि विनायक सेल्स एजेंसी धार, अमर मेडिकल एंड जनरल एजेंसी धार, कश्यप ट्रेडर्स रीवा, मेसर्स दलित इंटर. जबलपुर, हर्षण ड्रग रीवा
शहडोल : वैभव सेल्स एजेंसी, व्यंकटेश ट्रेडर्स राजगढ ?, अथर्व इंटरप्राइजेस होशंगाबाद, सिद्धि विनायक सेल्स एजेंसी धार, अमर मेडिकल एंड जनरल रीवा, कश्यप ट्रेडर्स रीवा, मेसर्स दलित इंटरप्राइजेस जबलपुर।

0 गड़बडि़यां सामने आ चुकी है। इसलिए, खरीदी सिस्टम में लगातार सुधार किया गया। अब यह प्रकरण दिखवाता हूं। इसमें कोई दोषी होगा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
- रुस्तम सिंह, मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, मप्र

ये भी पढ़ें

image
Story Loader