
सांसद बोलीं, हमारे यहां तो नारी की पूजा होती है, hijab तो तुम्हे घर पर पहनना चाहिए
भोपाल। हिजाब (hijab) पर चल रही राजनीति और बयानबाजी के बीच मंगलवार को भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर (Pragya Thakur) का बयान सामने आया। राजधानी भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मुस्लिमों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हिजाब तो तुम्हें घर पर पहनना चाहिए, क्योंकि खतरा घर पर ही है। हमारे यहां तो नारियों की पूजा होती है। साध्वी के बयान पर कांग्रेस हमलावर हुई है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा का दोहरा चरित्र सामने आ रहा है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने कहा कि भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर कह रही है कि पर्दा उससे रखना चाहिए जो हमारी तरफ कुदृष्टि रखता है। इस हिसाब से वो बताएं कि जो महिलाएं पर्दा, घूँघट अपने घरों में परिवारों के बीच करती है तो क्या वो किसी कुदृष्टि से बचने के लिए ऐसा करती हैं। यह तो उन महिलाओं का अपमान है। उन्होंने ट्वीट किया कि एक तरफ तो शिवराज सरकार कह रही है कि हिजाब पर बैन का कोई प्रस्ताव प्रदेश में नही और दूसरी तरफ़ भाजपा नेताओ के इस तरह के बयान, सतना, दतिया की घटना कुछ और ही बया कर रही हैं। लगता है कि भाजपा में सब नियंत्रण के बाहर, सबको छूट, जो मर्जी बोलो..।
हिजाब और खिजाब की तुलना भी की प्रज्ञा ने
सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि खिजाब लगाया जाता है बालों की सफेदी को दूर करने, बूढ़ापा छिपाने के लिए। जबकि हिजाब चेहरा छिपाने के लिए होता है। हिजाब अपने चेहरे पर डालना चाहिए और निकलना चाहिए। क्यों? किससे डर और किससे पर्दा? मैं कहती हूं कि बिल्कुल स्पष्ट बात है कि पर्दा उससे रखना चाहिए कि जो हमारी तरफ कुदृष्टि रखता है। एक बात तो निश्चित है कि हिंदू कुदृष्टि नहीं रखते। जहां नारी की पूजा होती है, वही सनातन होता है। यह सनातन की संस्कृति है कि नारी पूजी जाती है। हमारे यहां देवताओं को भी जब दुष्टों को मारने की आवश्यकता होती है, तो वे देवी का आवाहन करते हैं। नारी का स्थान सर्वोपरि है। मां का स्थान सर्वोपरि है। जहां नारी का इतना श्रेष्ठ स्थान है, उस देश में हिजाब पहनने की जरूरत है क्या? भारत में हिजाब पहनने की आवश्यकता नहीं है। हिजाब तो तुम्हें घर में पहनना चाहिए।
Published on:
17 Feb 2022 12:06 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
