10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP: मुख्यमंत्री के दस साल पर कांग्रेस का प्रहार

 दस साल बीते, जनता के हाथ रीते का स्लोगन लेकर कांग्रेस अब गांव-गांव जनविश्वास यात्रा लेकर जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Manish Gite

•

Updated: 15 Oct 2015, 10:16 PM IST

mppcc

mppcc

भोपाल। 'दस साल बीते, जनता के हाथ रीते' का स्लोगन लेकर कांग्रेस अब गांव-गांव जनविश्वास यात्रा लेकर जाएगी। यह यात्रा 18 अक्टूबर से शुरू होगी। इसकी थीम 'मुख्यमंत्री के दस साल' को लेकर है।


मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अरुण यादव ने यह जानकारी पत्रकार वार्ता में गुरुवार को दी। इस दौरान राज्यसभा सदस्य सत्यव्रत चतुर्वेदी और महिला कांग्रेस अध्यक्ष शोभा ओझा भी थीं।


यादव ने बताया कि जनविश्वास यात्रा में बीजेपी सरकार की कार्यकाल में हुए व्यापमं घोटाले, किसानों की मौतों, आरक्षण, अवैध उत्खनन के मुद्दों को आम जनता तक पहुंचाया जाएगा। प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश की नई कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से यह प्रोग्राम बनाया है। यह प्रस्ताव पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने रखा।


इससे पहले कार्यकारिणी की बैठक में सोनिया गांधी और राहुल गांधी का आभार माना गया। जिसमें इन नेताओं के कारण भू अधिग्रहण बिल मोदी सरकार को वापस लेना पड़ा। यह ध्वनि मत से पारित हो गया। वहीं किसानों की समस्याओं, आत्महत्याओं, उनकी दयनीय स्थिति और फसल मुआवजा नहीं मिलने पर देश और प्रदेश की सरकारों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी पारित किया गया। कार्यकारिणी ने पेटलावद धमाके में मारे गए लोगों और आत्‍महत्‍या करने वाले किसानों की आत्‍मा की शांति के लिए मौन भी रखा गया।


दिग्विजय सिंह का विरोध
बैठक में दिग्विजय सिंह के पहुंचते ही विदिशा के कांग्रेस नेता जगदीश यादव ने उनका विरोध किया। उन्होंने बताया कि सिंह के खिलाफ पहले उठाए गए मुद्दों को लेकर उन्होंने उनके भाषण का बहिष्कार किया।


वरिष्ठ नेताओं को गार्ड ऑफ ऑनर
नई कार्यकारिणी की बैठक में नए पदाधिकारियों का शंख बजाकर स्वागत किया गया, वहीं वरिष्ठ नेताओं को गार्ड ऑफ ऑनर किया गया। इसके बाद बैठक शुरू हुई, जिसमें कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता नए पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे हैं। बैठक में महिला नेत्री शोभा ओझा का कहना है कि समय आ गया है, जब भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंका जाए। कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। सभी एक हैं।