14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देशभक्ति गीतों से जगाया देशभक्ति का जज्बा

भोपाल उत्सव मेला समिति द्वारा समन्वय भवन में देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति  

2 min read
Google source verification
news

देशभक्ति गीतों से जगाया देशभक्ति का जज्बा

भोपाल. ऐ मालिक तेरे बंदे हम..., कर चले हम फिदा..., सारे जहां से अच्छा... और ऐ मेरे वतन के लोगों... कुछ ऐसे ही देशभक्ति गीतों से सजी समन्वय भवन की सोमवार की शाम। मौका रहा भोपाल उत्सव मेला समिति की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर आयोजित देशभक्ति गीतों से सजी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का। इस दौरान अभिलाषा ग्रुप के कलाकारों ने यहां उपस्थित दर्शकों में देशभक्ति का जज्बा पैदा कर दिया। इस मौके पर मेला समिति के अध्यक्ष मनमोहन अग्रवाल, महामंत्री संतोष अग्रवाल, बंसत गुप्ता, उपाध्यक्ष राजेश जैन आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में स्वाति मिश्रा-अमीशा मालवीय और साथियों ने 'ऐ मालिक तेरे बंदे हम...Ó गीत की धमाकेदार प्रस्तुति दी। सारे जहां से अच्छा... से अमीशा मालवीय और असनानी स्कूल के बच्चों ने कार्यक्रम में देशभक्ति का माहौल बनाया। देवास के इकबाल खान और साथियों ने कर चले हम फिदा पेश कर श्रोताओं से खूब तालियां बटोरीं। यावर खान ने साथियों के साथ जहां पावं में पायल... पेश किया। इसके बाद इटारसी के बसंत बत्रा और साथियों ने होटों पर सच्चाई ... गीत की प्रस्तुति दी। स्तुति सक्सेना और यावर खान ने ऐसा देश है मेरा... स्वाति और अमीशा ने ऐ मेरे वतन के लोगों... की दिल को छू लेने वाली प्रस्तुति दी।

बच्चों ने डांस से जीता दिल

इसके बाद डांस का दौर चला जिसमें बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। इसमें बच्चों ने छोड़ो कल की बातें..., ऐ वतन मेरे वतन..., मेरा जूता है जपानी..., जय हो... गीतों पर डांस की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए फिर गीतों का दौर चला, जिसमें नेहा सिंह और स्तुति सक्ेसना ने मेड इन इंडिया... पेश किया। इसके अलावा हर करम अपना करेंगे...ये देश है वीर जवानों का..., आओ बच्चों तुम्हें सुनाएं..., फिर भी दिल है हिंदुस्तानी जैसे गीतों से कार्यक्रम का समापन किया गया।