9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोलार तिराहा से चूनाभट्टी नहर तिराहा तक 100 फीट ही चौड़ी होगी रोड

कोलार सिक्सलेन प्रोजेक्ट में अब कोलार तिराहा से चूनाभट्टी होते हुए नहर तिराहा यानी भोजमुक्त विवि के पहले तक रोड किनारे रोड की चौड़ाई 110 फीट की जगह अब 100 फीट ही रहेगी। मास्टर प्लान में ये हिस्सा 30 मीटर यानी 100 फीट चौड़ा है।

2 min read
Google source verification
kolar_road.jpg

kolar road

भोपाल. कोलार सिक्सलेन प्रोजेक्ट के तहत अब कोलार तिराहा से चूनाभट्टी होते हुए नहर तिराहा यानी भोजमुक्त विवि के पहले तक रोड किनारे भवन मालिकों को बड़ी राहत मिली। यहां अब रोड़ की चौड़ाई 110 फीट की जगह 100 फीट ही रहेगी। मास्टर प्लान में ये हिस्सा 30 मीटर यानी 100 फीट चौड़ा है। पत्रिका ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद प्रभावित लोगों ने जिला प्रशासन से लेकर शासन स्तर पर शिकायतें की। जांच शुरू हुई और इस हिस्से पर 100 फीट चौड़ी रोड बनाना ही तय हुआ।

शनिवार को इस हिस्से के सड़क किनारे भवनों पर लगाए 110 फीट के निशान हटाकर नए निशान लगा दिए गए हैं। पहले जो भवन नो फीट तक टूट रहा था अब वह आगे से महज दो फीट ही टूटेगा। इससे यहां 70 फीसदी भवन टूटने से बच गए। करीब 40 भवनों के शेड जाएंगे। हालांकि नहर तिराहा से भोज विवि से आगे कोलार रोड पर बंजारी, बीमाकुंज, बैरागढ़ चिचली, मदर टेरेसा स्कूल और आगे गोलजोड़ तक सड़क 32 मीटर यानि 110 फीट ही चौड़ी होगी। मास्टर प्लान में ये हिस्सा 45 मीटर चौड़ा है। यहां सिक्सलेन प्रोजेक्ट के लिए 32 मीटर जगह चाहिए, ऐसे में इसमें कोई कमी नहीं होगी। यहां सबसे अधिक तोडफ़ोड़ होगी। 222 करोड़ रुपए की लागत से गोलजोड़ से इसका निर्माण शुरू किया।

222 करोड़ रुपए की लागत से निर्माण

गौरतलब है कि कोलार सिक्सलेन प्रोजेक्ट कोलार तिराहा चूनाभट्टी से नहर तिराहा होते हुए सर्वधर्म ब्रिज और आगे कोलार रोड पर गोलजोड़ तक करीब पंद्रह किमी लंबा है। इसके तहत सिक्सलेन सीमेंट कांक्रीट रोड बनाई जा रही है। अपनी तरह की ये शहर की पहली रोड है। रोड की चौड़ाई पूरे पंद्रह किमी तक 110 फीट रखी गई थी। 222 करोड़ रुपए की लागत से गोलजोड़ से इसका निर्माण शुरू किया। रोड को छह लेन तक चौड़ी करने मौजूदा रोड किनारे के भवनों को दो फीट से 17 फीट तक तोडऩे के लिए निशान लगा दिए गए। रोड को 100 फीट करने से चूनाभट्टी के भवन मालिकों को तो लाभ हुआ, लेकिन कोलार रोड किनारे भवन स्वामियों की चिंता बनी हुई है।

गोलजोड़ से बैरागढ़ चिचली तक 110 फीट तक जमीन साफ की

- सड़क का निर्माण गोलजोड़ की ओर से शुरू किया। यहां से जगह साफ करते हुए ठेका एजेंसी की टीम शनिवार को बैरागढ़ चिचली, डीमार्ट तक पहुंच गई। यहां रोड अपने पूरे राइट ऑफ दि वे यानि पूरी चौड़ाई में नजर आने लगी है। ये करीब पांच किमी लंबाई है।

सर्वधर्म ब्रिज का चौड़ीकरण, बनने लगे पिलर

- कलियासोत नदी पर सर्वधर्म ब्रिज को चौड़ा करने का काम भी तेजी से चल रहा है। यहां पुरानी लाइन को लगभग तोड़ दिया है। ब्रिज के लिए तीन पीयर्स के लिए खुदाई कर नींव भर दी गई है। पांच करोड़ रुपए में बनाया जा रहा है। इससे ब्रिज 13 फीट अतिरिक्त चौड़ा हो जाएगा।
कोट्स
हमने चूनाभट्टी वाले क्षेत्र में 100 फीट पर निशान लगा दिए हैं, यहां निशान बदले गए।
- आरके यादव, इंजीनियर पीडब्ल्यूडी