
The Sabarmati Report: मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' को टैक्स फ्री करने का ऐलान किया है। मंगलवार को सीएम डॉ मोहन यादव ने AUAP की ओर से आयोजित सेमिनार में फिल्म को टैक्स फ्री करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि फिल्म साबारमती को एमपी के सभी विधायक और सांसद देखने जाएंगे।
सीएम डॉ मोहन यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि द साबरमती रिपोर्ट काफी अच्छी फिल्म है। इसे मैं भी देखने जाऊंगा और अपने मंत्रियों सांसदों से कहूंगा की देखने जाएं। इसके बाद उन्होंने कहा कि हम फिल्म को टैक्स फ्री करने जा रहे हैं।
आगे उन्होंने कहा कि इस फिल्म के देखने के बाद दूध का दूध पानी का पानी होना चाहिए। वोटों की राजनीचि के लिए गंदा खेल खेला गया है। हमारे प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री में रहते हुए गुजरात की इज्जत बचाई, देश की इज्जत बचाई। यह सच सामने आना चाहिए।
'द साबरमती रिपोर्ट' का निर्देशन धीरज सरना ने किया है। इसमें मुख्य अभिनेता का किरदार विक्रांत मैसी निभा रहे हैं। इस फिल्म ने शुरुआती वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। यह फिल्म 2002 में हुए गुजरात के गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस की घटना पर आधारित है।
Updated on:
19 Nov 2024 04:23 pm
Published on:
19 Nov 2024 01:42 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
